फायरिंग करके जान से मारने की कोशिश करने के मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

जानकारी देते हुए जांचकर्ता एएसआई अजय सिंह ने बताया की सती कालोनी निवासी हरीश उर्फ हिमांशु ने शिकायत में कहा है कि सोमवार को वह अपने दोस्त सेक्टर-4 निवासी दीपक उर्फ भूरा, एम्पलाय कालोनी निवासी ईशान व अन्य के साथ कार ...

जानकारी देते हुए जांचकर्ता एएसआई अजय सिंह ने बताया की सती कालोनी निवासी हरीश उर्फ हिमांशु ने शिकायत में कहा है कि सोमवार को वह अपने दोस्त सेक्टर-4 निवासी दीपक उर्फ भूरा, एम्पलाय कालोनी निवासी ईशान व अन्य के साथ कार में आईओसी चौक से राजेश पायलट चौक की तरफ जा रहे थे।

 

इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर तीन युवक आए। मोटरसाइकिल पर पीछे धीरेन बैठा हुआ था और तीनों के पास हथियार थे। तीनों ने अपनी मोटरसाइकिल कार के आगे लगा कर कार को रोक लिया। इसी दौरान पीछे से सफेद रंग की कार में आए चांदपुर की ढाणी निवासी सुमित राठी व अन्य ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली हिमांशु की कनपटी को छूती हुई निकल गई। कार में आगे बैठे दीपक उर्फ भूरा को तीन गोली लगने से घायल हो गया।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

 

मॉडल टाउन थाना पुलिस ने हिमांशु की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में आरोपियों की तलाश शुरू की थी। मामले में पांच आरोपियों तुषार उर्फ तेजस्वी, चिराग तथा हंसराज उर्फ हंसु, अमित राढी व एक अपचारी बालक को पहले ही गिरफ्तार करके मामले में प्रयोग की गई कार तथा एक पिस्टल बरामद कर चुकी है।

 

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

रविवार की शाम को पुलिस ने तीन आरोपियों मोहल्ला गुज्जरवाडा रेवाड़ी निवासी धीरेंद्र, कुतुबपुर निवासी पियुष व गुज्जर घटाल निवासी सुन्दर उर्फ डाकू को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी सुन्दर उर्फ डाकू को न्यायिक हिरासत में भेजा तथा धीरंद्र व पियूष को एक दिन का पुलिस रिमांड के आदेश दिए। रिमांड के दौरान आरोपियों से एक पिस्टल बरामद की गई। आज आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

 

 

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना

About the Author