तीन ईंट-भट्‌ठों पर सीएम फ़्लाइंग की रेड , दो के खिलाफ ऍफ़आईआर

सीएम फ्लाइंग रेवाड़ी के इंचार्ज सूबे सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव कंवाली में शिव भट्‌ठा कंपनी और गांव धामलावास में जेलदार भट्‌ठा कंपनी का लाइसेंस रद्द हो चुका है और अब बिना लाइसेंस रिन्यू कराए ...

सीएम फ्लाइंग रेवाड़ी के इंचार्ज सूबे सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव कंवाली में शिव भट्‌ठा कंपनी और गांव धामलावास में जेलदार भट्‌ठा कंपनी का लाइसेंस रद्द हो चुका है और अब बिना लाइसेंस रिन्यू कराए ही चल रहे हैं। सोमवार को सीएम फ्लाइंग की टीम ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक विनोद,  खनन विभाग से कुमारी आरजू व पॉल्यूशन डिपार्टमेंट से सुरेन्द्र कुमार को साथ लेकर टीम बनाई।

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

इसके बाद पहले कंवाली स्थित शिव भट्‌ठा कंपनी पर रेड की तो भट्‌ठा चालू मिला। सीएम फ्लाइंग ने भट्‌ठा मालिक गांव रामगढ़ निवासी बिजेन्द्र के खिलाफ खोल थाना में शिकायत दी है। वहीं धामलावास में जेलदार भट्‌ठा चालू मिलने पर उसके मालिक धामलावास निवासी जितेन्द्र के खिलाफ रामपुरा थाना में शिकायत दी गई है।

rewari cm flying

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

टीम ने कान माजरा स्थित ईंट भट्ठे पर भी रेड की. जिसने प्रदुषण विभाग और डीटीपी विभाग से अनुमति ली हुई थी. जबकि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से लाइसेंस लेने के लिए अप्लाई किया हुआ था. आपको बता दें कि पिछले दिनों में सीएम फ़्लाइंग की टीम ने जिले के अलग –अलग ईंट भट्‌ठों पर रेड करके केस दर्ज कराया था.

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author