घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी करने के मामले में तीन गिरफ्तार

जांच अधिकारी ने बताया कि अशोक कुमार पुत्र श्री हनुमान प्रसाद निवासी जाखनी जिला महेंद्रगढ़ ने बताया कि मैंने और मेरे भाई ने रामपुरा में मकान बना रखा है तथा अपने परिवार सहित वहां रहते हैं। मै टहना मस्तापुर पेट्रोल ...

जांच अधिकारी ने बताया कि अशोक कुमार पुत्र श्री हनुमान प्रसाद निवासी जाखनी जिला महेंद्रगढ़ ने बताया कि मैंने और मेरे भाई ने रामपुरा में मकान बना रखा है तथा अपने परिवार सहित वहां रहते हैं। मै टहना मस्तापुर पेट्रोल पंप पर नौकरी करता हूं तथा मेरा भाई लालचंद परिवार के साथ 7 फरवरी को अपने गांव जाखनी चला गया था।

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

मेरे बड़े भाई की लड़की की शादी दिनांक 10 फरवरी को थी। 13 फरवरी को मेरा भाई लालचंद अकेला रामपुरा स्थित अपने मकान पर आया तो देखा कि मकान का बाहर का ताला लगा हुआ था और अंदर का दरवाजा खोला हुआ था और ताला साथ में रखा था और कुंडी टूटी हुई थी। अंदर चेक करने पर देखा की अलमारी में रखे ₹6000 व मेरी पत्नी के सोने व चांदी के जेवरात अलमारी में नहीं मिले।

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

पुलिस ने अशोक कुमार की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज करके मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की थी। रविवार को पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों रामपुरा निवासी विनय उर्फ बिन्नी, कृष्ण कुमार उर्फ भोली तथा विनोद उर्फ बल्ला को गिरफ्तार कर लिया।

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

 

About the Author