युवक का अपहरण करके मारपीट करने तथा रुपए छीनने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

जांच अधिकारी ने बताया कि अनिल पुत्र रमेश यादव निवासी हरिनगर हाल सनसीटी रेवाड़ी ने बताया की 04 जून को मैं अपने मकान सनसीटी रेवाड़ी से अपने गाँव हरिनगर जा रहा था जो रात के समय करीब 2 या 2:30 ...

जांच अधिकारी ने बताया कि अनिल पुत्र रमेश यादव निवासी हरिनगर हाल सनसीटी रेवाड़ी ने बताया की 04 जून को मैं अपने मकान सनसीटी रेवाड़ी से अपने गाँव हरिनगर जा रहा था जो रात के समय करीब 2 या 2:30 बजे अपने गाँव के पास पहुंचा तो मुझे सतपाल उर्फ लल्लू निवासी हुसैनपुर थाना रामपुरा रेवाड़ी अपने 3 साथियों के साथ मिला तथा मेरे से कहने लगा कि हम चार आदमी हैं। एक आदमी को गांव हुसैनपुर छोड़ दो। मैं एक को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव हुसैनपुर के लिए चल दिया। सतपाल उर्फ लल्लू अपने 2 साथियों के साथ मेरी मोटरसाइकिल के साथ चल पड़े।

 

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

जिन्होंने डंडे ले रखे थे। जब मेरी मोटरसाइकिल डॉ. विजय के मकान के पास पहुंची तो सतपाल उर्फ लल्लू ने मेरी मोटरसाइकिल के आगे अपनी मोटरसाइकिल लगा दी तथा मुझे रोक लिया और मेरे साथ सतपाल उर्फ लल्लू व उसके अन्य तीन साथियों ने डंडों से मारपीट की तथा मेरे को जबरदस्ती विजय के मकान के पीछे सुनसान जगह पर ले गए तथा मेरी जेब से 3850/- रुपए व एक एटीएम कार्ड काप्रोरेशन बैंक का छीन लिया तथा वहां पर मेरे साथ सतपाल उर्फ लल्लू और उसके साथियों ने डंडो से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। मैं लगी चोटों के कारण बेहोश हो गया। सुबह होने पर घूमने वाले व्यक्तियों ने मुझे देखकर मेरे परिवार को सूचना दी।

 

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

पुलिस ने अनिल की शिकायत पर अपहरण, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों हुसैनपुर निवासी सतपाल उर्फ लल्लू व त्रिलोक तथा मालाहेडा निवासी अरुण को गिरफ्तार कर लिया।

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना
About the Author