New Highway: हरियाणा से राजस्थान के रेतीले टीलों से होकर गुजरेगा ये नया हाईवे, लोग हो जाएंगे मालामाल

New Highway : केंद्र सरकार सड़कों की तरफ विशेष ध्यान दे रही है। इसके लिए जगह जगह सड़कों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसी के साथ ही केंद्र सरकार नये रोड बनाने के साथ सुधारीकरण व मरम्मत का कार्य ...

New Highway : केंद्र सरकार सड़कों की तरफ विशेष ध्यान दे रही है। इसके लिए जगह जगह सड़कों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसी के साथ ही केंद्र सरकार नये रोड बनाने के साथ सुधारीकरण व मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इससे आमजन को काफी फायदा मिल रहा है। क्योंकि सफर करने में समय कम लग रहा है।

अब इसी कड़ी में सिरसा मे 34 किलोमीटर हाईवे का निर्माण होगा। हालांकि इसके बाद बाकी लंबाई सर्वे के बाद तय होगी। आपको बता दें कि राजमार्ग SIRSA-जमाल,फेफाना, नोहर वाया तारानगर,चूरू तक प्रस्तावित है।

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !

इस एरिया में रोड के निर्माण से बस सेवाओं में बढ़ोतरी होगी। इस रोड का लेकर निजी फर्म सर्वे कर रिपोर्ट संबंधित विभाग को देगी। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि इसके बाद रिपोर्ट राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय को दी जाएगी।

जानकारी में आपको बता दें कि SIRSA-नोहर से तारानगर होते हुए चूरू तक हाईवे को नेशनल हाईवे से जोड़ा जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की ओर से पिछले वर्ष मई-जून में प्रस्तावित SIRSA-नोहर वाया तारानगर-चूरू हाईवे के निर्माण के लिए निजी कंपनी ने सर्वे शुरू किया।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि इस रोड के बाद यह हनुमानगढ़ जिले का सबसे लंबा पहला राजमार्ग है। कैंचियां से सूरतगढ़ तक राजमार्ग का केवल 6 किलोमीटर एरिया हनुमानगढ़ जिले में है, बाकी श्री गंगानगर में होगा। सिरसा-नोहर-तारानगर वाया चूरू हाईवे बनने से चूरू,चलकोई,तारानगर,साहवा,नोहर,फेफाना व SIRSA की ओर से आने जाने वाली गाड़ियों को सुविधा होगी।

आपको बता दें कि चूरू से Sriganganagar, Hanumangarh और सूरतगढ़ सहित पंजाब क्षेत्र की ओर आने जाने वाले वाहनों को नोहर से सीधा हाईवे मिलेगा। इससे वाहन चालक नोहर हाईवे से चूरू और आगे जयपुर-DELHI तक नये हाईवे से आसानी से सफर कर सकते है। यह रोड चौड़ाई 15 फीट का होगा। इसके बाद मेंं 2 लेन और 4 लेन में बदलने की स्कीम है।

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

About the Author

Related Articles