IPS Smiti Chaudhary: हरियाणा की IPS स्मिति चौधरी का निधन हो गया। स्मिति चौधरी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। स्मिति चौधरी के असामयिक निधन से हरियाणा पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। साथी अधिकारियों ने सोशल मीडिया और आधिकारिक माध्यमों से संवेदना व्यक्त की है।
एसीबी और राज्य पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया। स्मिति चौधरी एक सख्त और निष्पक्ष अधिकारी के रूप में जानी जाती थीं। एंटी करप्शन ब्यूरो में रहते हुए उन्होंने कई हाई-प्रोफाइल भ्रष्टाचार मामलों की जांच की और कई प्रभावशाली लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की।
एंटी करप्शन ब्यूरो में एसपी के पद पर तैनात थीं स्मिति चौधरी
स्मिति चौधरी फिलहाल एंटी करप्शन ब्यूरो में एसपी के पद पर तैनात थीं। स्मिति चौधरी पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।






