मार्च माह में कार्ड बदलकर 28 हजार रुपए निकालने की वारदात में शामिल तीसरा व मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जांचकर्ता ने बताया कि शहर के मोहल्ला कृष्णा नगर निवासी रामकंवार शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 22 मार्च को लियो चौक स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में पैसे निकालने के लिए गया था। जब पैसे निकालने ...

जांचकर्ता ने बताया कि शहर के मोहल्ला कृष्णा नगर निवासी रामकंवार शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 22 मार्च को लियो चौक स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में पैसे निकालने के लिए गया था। जब पैसे निकालने लगा तभी पीछे खड़े एक युवक ने पैसे निकालने में मदद की पेशकश की।

इसके बाद आरोपी ने उनसे पिन नंबर भी ले लिए और कार्ड लगाकर कहा कि अभी मशीन काम नहीं कर रही है। इस दौरान आरोपी ने उनका कार्ड बदल लिया और उनको किसी दूसरे का कार्ड दे दिया। कुछ समय बाद उनके मोबाइल पर पैसे निकलने का मैसेज आया जिसमें आरोपी युवक ने उनके खाते से 3 बार में 28 हजार रुपए निकाल लिए।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। इसी बीच आरोपियों को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस पर पुलिस ने साहिल खान और सद्दाम को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। इसमें तौफिक का भी नाम सामने आया। आरोपी को अलवर की किशनगढ़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर 5 दिन के रिमांड पर लिया है।

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author