Train Canceled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! हरियाणा में ये ट्रेनें हुई रद्द, देखें लिस्ट

Train Canceled: रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। प्रशासन ने महाकुंभ के दौरान परिचालन कारणों से कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया है। यह निर्णय कुछ ट्रेन सेवाओं के प्रभावित होने के कारण लिया गया है। बचपन का दोस्त ही ...

Train Canceled: रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। प्रशासन ने महाकुंभ के दौरान परिचालन कारणों से कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया है। यह निर्णय कुछ ट्रेन सेवाओं के प्रभावित होने के कारण लिया गया है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

रद्द होने वाली ट्रेनें

train cancelled
  1. गाड़ी संख्या 54043 (अप जींद-हिसार): 27 फरवरी से 5 मार्च तक रद्द।
  2. गाड़ी संख्या 54424 (डाउन हिसार-नई दिल्ली): 28 फरवरी से 6 मार्च तक रद्द।
  3. गाड़ी संख्या 54423 (नई दिल्ली-हिसार): 28 फरवरी से 6 मार्च तक रद्द।
  4. गाड़ी संख्या 54044 (हिसार-जींद): 1 मार्च से 7 मार्च तक रद्द।
  5. गाड़ी संख्या 54085 (दिल्ली-रेवाड़ी): 27 फरवरी से 5 मार्च तक रद्द।
  6. गाड़ी संख्या 54086 (रेवाड़ी-दिल्ली): 27 फरवरी से 5 मार्च तक रद्द।
  7. गाड़ी संख्या 51971 (मथुरा-अलवर): 24 फरवरी से 28 फरवरी तक रद्द।
  8. गाड़ी संख्या 51972 (अलवर-मथुरा): 24 फरवरी से 28 फरवरी तक रद्द।
  9. गाड़ी संख्या 51973 (मथुरा-जयपुर): 24 फरवरी से 28 फरवरी तक रद्द।
  10. गाड़ी संख्या 51974 (जयपुर-मथुरा): 24 फरवरी से 28 फरवरी तक रद्द।
  11. गाड़ी संख्या 12195 (आगरा फोर्ट-अजमेर): 24 फरवरी से 28 फरवरी तक रद्द।
  12. गाड़ी संख्या 12196 (अजमेर-आगरा फोर्ट): 24 फरवरी से 28 फरवरी तक रद्द।

फाल्गुन मेले के लिए स्पेशल ट्रेन की मांग

इसके अलावा, रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन हिसार ने फाल्गुन मेले के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है। यह मेला हर साल नोखा के मुकाम में आयोजित होता है, और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें भाग लेने के लिए आते हैं। इस मेले के लिए रेलवे ने पहले हर साल स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया था, लेकिन इस बार अब तक कोई घोषणा नहीं की गई है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन ने डीआरएम को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि इस साल भी मेले के दौरान स्पेशल ट्रेन चलाई जाए, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author