मलेरिया-डेंगू पर नियंत्रण के लिए बरतें ये जरूरी सावधानियां

एसडीएम होशियार सिंह ने कहा है कि बरसाती मौसम में मच्छरो का प्रकोप भी दिखने लग गया है। जिसके चलते उन्होंने नागरिक अस्पताल कोसली तथा सीएचसी नाहड़ के अधिकारियों को फॉगिंग कराने तथा बीमारियों से बचाव को लेकर आमजन को ...

एसडीएम होशियार सिंह ने कहा है कि बरसाती मौसम में मच्छरो का प्रकोप भी दिखने लग गया है। जिसके चलते उन्होंने नागरिक अस्पताल कोसली तथा सीएचसी नाहड़ के अधिकारियों को फॉगिंग कराने तथा बीमारियों से बचाव को लेकर आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए।

एसडीएम होशियार सिंह ने व्यवस्थित तरीके से फॉगिंग, स्प्रे तथा गांव के तालाब आदि पर सख्त निगरानी रखने सहित सभी निवारक उपायों के कार्यों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उन स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर मुमकिन कोशिश की जाए कि डेंगू मलेरिया को फैलने से रोका जा सके।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार
 घर में मनाऐं सूखा दिवस
MALARIA

एसडीएम ने बताया कि एडीज मच्छर के काटने से व्यक्ति डेंगू व चिकनगुनिया जैसी बीमारी का शिकार हो जाता है और यह मच्छर दिन के समय में काटता है। इसके साथ ही यह मच्छर रूके हुए साफ पानी में ही पनपता है। इसकी रोकथाम के लिए जरूरी है कि आमजन सप्ताह में एक दिन अपने घर में सूखा दिवस मनाऐं। उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे घरों में पानी के सभी बर्तनों, कूलर, टंकी, फ्रिज ट्रे, गमले आदि को खाली करके सुखाएं, क्योंकि बीमारी फैलाने वाला मच्छर इन्हीं स्थानों पर जमा हुए पानी में पनपता है।

 डेंगू के लक्षण

एसडीएम ने बताया कि अचानक तेज बुखार का होना, तेज सिरदर्द होना, मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द होना, आंखों के नीचे दर्द होना आदि डेंगू के लक्षण हैं। इसी प्रकार जोड़ों में दर्द व सूजन होना, कंपकंपी व ठंड के साथ बुखार व सिरदर्द होना आदि चिगनगुनिया के लक्षणों में शामिल हैं।उन्होंने आमजन का आह्वान किया कि उपरोक्त में से कोई भी लक्षण प्रतीत होने पर तुरंत अपने नजदीकी चिकित्सा केंद्र में रक्त की जांच करवाएं। चिकित्सकों की सलाह से ही दवा खाएं। डेंगू व चिकनगुनिया की जांच स्वास्थ्य केंद्रों में निशुल्क उपलब्ध है। इन बीमारियों की जानकारी, सुझाव और बचाव के लिए नागरिक अस्पताल से संपर्क कर सकते

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

About the Author

Related Articles