Haryana: हरियाणा में अगले 48 घंटों में होगी भारी बारिश, देखें मौसम विभाग का अलर्ट

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून सक्रिय होते ही भारी बारिश और बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है, जिसको देखते हुए राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। कई जिलों में नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही ...

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून सक्रिय होते ही भारी बारिश और बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है, जिसको देखते हुए राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। कई जिलों में नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं, और बारिश से जानमाल का नुकसान भी सामने आने लगा है।

सिरसा में घग्गर नदी खतरे के निशान पर पहुंच गई है। फरीदाबाद में यमुना, कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी कल से ओवरफ्लो हो रही हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार सुबह 8:30 बजे अगले 36 से 48 घंटों के लिए भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है।

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !

विशेषज्ञों के अनुसार, 2 सितंबर तक प्रदेश में मूसलधार बारिश की आशंका है। बढ़ते खतरे को देखते हुए पब्लिक हेल्थ विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। उनके स्टेशन छोड़ने पर भी रोक लगा दी गई है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 2 से 5 सितंबर तक का यूएई दौरा रद्द कर दिया है। यह फैसला पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश और राज्य में संभावित आपात स्थिति के मद्देनज़र लिया गया।

मौसम विभाग ने शाम 5:30 बजे तक जिन 6 जिलों कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर के लिए अलर्ट जारी किया है। यहां हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में भी बारिश का असर देखने को मिला है। कठुआ-माधोपुर (पंजाब) के बीच एक ब्रिज पर तकनीकी दिक्कत आने के कारण 10 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !
About the Author

Related Articles