Theft CCTV : पीतल नगर रेवाड़ी में महिला चोरों ने दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम

Theft CCTV: पीतल नगरी रेवाड़ी में महिला चोरों ने दिनदहाड़े पीतल की मूर्तियों को चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया है. जिस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिस फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे ...

Theft CCTV: पीतल नगरी रेवाड़ी में महिला चोरों ने दिनदहाड़े पीतल की मूर्तियों को चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया है. जिस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिस फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे 5 महिलायें दूकान में ग्राहक बनकर दाखिल हुए और फिर पीतल की बनी मूर्तियाँ से भरा बैग लेकर फरार हो गई. इस मामले में दूकानदार ने पुलिस में शिकायत दी है.

 

जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी के रहने वाले कुलदीप चौधरी ने गोकल गेट बाजार में चौधरी हुक्का एंड म्यूजिक सेंटर नाम से दुकान खोली हुई है. बुधवार शाम को कुलदीप चौधरी अपनी दुकान पर थे. तभी दो महिलायें पीतल की मूर्तियाँ देखने के बहाने दुकान में दाखिल हुई.

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

 

जैसा की सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि दोनों महिलाओं को दूकानदार सामान दिखा रहे है. तभी तीन महिलायें और दुकान में अंदर आती है. जिन्होंने सोल ओढ रखा था. महिलाओं ने दूकानदार का ध्यान भटकाकर चुपके से मूर्तियों से भरा बैग सोल में छुपा लिया और रफूचक्कर हो गई.

इसकी भनक दुकानदार को तब लगी, जब जिन लोगों के ऑर्डर पर मूर्तियाँ बनवाई गई थी वे लेने आयें. दूकानदार देखा तो बैग गायब मिला, जिसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किये गए तो पता चला कि दुकान में सामान देखने आई महिलायें ही मूर्तियों से भरा बैग चोरी करके फरार हो गई.

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

दूकानदार के बेटे हिमांशु ने बताया कि बैग में करीबन 17 किलो के पीतल के राम दरबार की मूर्तियाँ थी. जो किसी ग्राहक के ऑर्डर पर बनाई गई थी.

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !
About the Author