रेवाड़ी की रिको कंपनी में मशीन की चपेट में आने से युवक की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक,  UP के फरुखाबाद निवासी सतेन्द्र (27) बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित रिको कंपनी में ऑपरेटर का काम करता था. सोमवार की रात वह नाइट शिफ्ट पर काम कर रहा था. मंगलवार अलसुबह ड्यूटी खत्म होने से पहले ...

मिली जानकारी के मुताबिक,  UP के फरुखाबाद निवासी सतेन्द्र (27) बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित रिको कंपनी में ऑपरेटर का काम करता था. सोमवार की रात वह नाइट शिफ्ट पर काम कर रहा था. मंगलवार अलसुबह ड्यूटी खत्म होने से पहले वह मशीन पर काम कर रहा था, लेकिन इसी दौरान वह मशीन के अंदर फंस गया. जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

साथी कर्मचारियों ने तुरंत मशीन बंद करके उसे बाहर निकाला और लहूलुहान अवस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया. हादसे की सूचना सतेन्द्र के परिजनों को दी गई है. सतेन्द्र के परिजनों के पहुंचने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा. कसौला थाना पुलिस ने बताया कि सतेन्द्र के परिजनों के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल हादसे की जांच की जा रही है.

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author