Haryana: हरियाणा के इस जिले में कल चलेगा प्रशासन का पीला पंजा, 40 अवैध फॉर्म हाउस होंगे धवस्त

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम जिले की अरावली  पहाड़ियों में वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए फार्म हाउसों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। सोहना वन विभाग के अधिकारी संजय यादव ...

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम जिले की अरावली  पहाड़ियों में वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए फार्म हाउसों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। सोहना वन विभाग के अधिकारी संजय यादव ने जानकारी दी है कि 16 जुलाई को इन अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जाएगा।

80 एकड़ में फैले 40 अवैध फार्म हाउस

The yellow paw of administration will be used in this district of Haryana tomorrow

वन विभाग के अनुसार, करीब 80 एकड़ भूमि पर 40 फार्म हाउस अवैध रूप से बनाए गए हैं। ये फार्म हाउस मुख्य रूप से रायसीना की पहाड़ी और गैरतपुर बास क्षेत्रों में स्थित हैं। इनमें से कुछ निर्माण बेहद आलीशान हैं, जो नियमों और पर्यावरण संरक्षण कानूनों की सीधी अवहेलना करते हैं।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

संजय यादव ने बताया कि विभाग की ओर से इन अवैध फार्म हाउसों को कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन निर्माणकर्ता निर्देशों की अनदेखी करते रहे। मामला अदालत तक भी पहुंचा, जहां से सिर्फ दो फार्म हाउसों को स्टे मिला है। बाकी सभी निर्माणों को गैरकानूनी घोषित किया जा चुका है और अब कार्रवाई को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

वन विभाग ने 16 जुलाई को कार्रवाई के लिए सुरक्षा बलों, जेसीबी मशीनों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पूरी योजना तैयार कर ली है। किसी भी प्रकार के विरोध की स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय पुलिस और प्रशासन को भी अलर्ट पर रखा गया है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author