धारूहेड़ा में दुकान में सो रहे दो भाइयों के सिर पर कांच की बोतल से वार, एक की हालत गंभीर

मिली जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी जिले के खटावली गाँव निवासी सुरजीत ने दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) पर धारूहेड़ा के विपुल गार्डन के सामने दुकान की हुई है. दुकान पर सुरजीत के दोनों लड़के कर्ण (15 वर्ष) व अजय (17 वर्ष) सोए ...

मिली जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी जिले के खटावली गाँव निवासी सुरजीत ने दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) पर धारूहेड़ा के विपुल गार्डन के सामने दुकान की हुई है. दुकान पर सुरजीत के दोनों लड़के कर्ण (15 वर्ष) व अजय (17 वर्ष) सोए हुए थे. इसी दौरान देर रात काले रंग की कार में सवार होकर 5 लड़के दुकान पर पहुंचे और पानी की बोतल व नमकीन का पैकेट लेकर चले गए.

सुरजीत ने बताया कि 10 मिनट बाद फिर से वही कार आई. दो लड़को ने कुछ सामान लिया और चलने लगे तभी उनमे से एक लड़का जिद बहस करने लगा तथा दूसरा लड़का उसकी दुकान में रखा डी-फ्रीज खोलकर सो गया. यह देखकर सुरजीत जब उसके पास पहुंचा तो आरोपी ने कहा कि या तो तू मुझे मार, वरना मैं तुझे मार दूंगा. उसने दुकान का सारा सामान भी बिखेरना शुरू कर दिया,काफी हंगामा करके आरोपी कार लेकर चले गए.

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

सुरजीत ने पुलिस को फोन मिलाने की कोशिश की, लेकिन फोन नहीं लगा. कुछ देर बाद उसी कार में सवार होकर 3 युवक दोबारा दुकान पर पहुंच गए. इस बार हमलावरों ने दुकान में सो रहे उसके बेटे कर्ण और अजय के सिर में कांच की बोतल फोड़ी. दोनों के सिर में काफी गहरे घाव हो गए. जब सुरजीत ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी. सुरजीत ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से कार सहित भाग गए. सुरजीत ने बताया कि हमलावरों की उम्र 20-25 साल होगी. सुरजीत अपने दोनों बेटों को लहूलुहान हालत में धारूहेड़ा के एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचा, जहां से उन्हें रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया.

सुरजीत ने बताया कि कर्ण की हालत ज्यादा नाजुक होने की वजह से उसे रोहतक PGI रेफर कर दिया गया. इस बीच सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंची धारूहेड़ा थाना पुलिस ने सुरजीत की शिकायत पर हत्या करने का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस इलाके में लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है.

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author