ब्लाइंड मर्डर केस में जीआरपी का खुलासा, मारने से पहले आरोपी ने माँ को कहा था की आज तेरे बेटे को मार दूंगा

आपको बता दें कि रेवाड़ी जंक्शन के प्लेटफार्म नम्बर आठ से कुछ दूर झाड़ियों में 31 अगस्त को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था. शव की पहचान राजस्थान के झुंझुनू निवासी मनोज उर्फ़ अजय के रूप में हुई थी.  ...

आपको बता दें कि रेवाड़ी जंक्शन के प्लेटफार्म नम्बर आठ से कुछ दूर झाड़ियों में 31 अगस्त को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था. शव की पहचान राजस्थान के झुंझुनू निवासी मनोज उर्फ़ अजय के रूप में हुई थी.  मृतक के भाई राजेन्द्र की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जाँच शुरू की.

मोबाइल फोन से हुआ वारदात का खुलासा
blind murder

पुलिस को मौके से मृतक का फोन गायब मिला था. रेलवे पुलिस ने इसी फोन को ट्रेस करने के लिए कंट्रोल रूम में लगवाया था. जिस फोन रेवाड़ी के आदर्श नगर निवासी एक महिला के नाम से सिम चालू होना पाई गई. पूछताछ कि तो सामने आया कि 22 वर्षीय मोहित उर्फ़ चिन्नू फोन लेकर आया था.

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

GRP rewari

पुलिस ने मोहित से पूछताछ की तो मोहित ने बिना देरी किये पूरी वारदात की एक-एक बात पुलिस को बता दी. पुलिस जाँच में सामने आया कि मृतक मनोज अपनी भाई को 29 अगस्त को अलवर छोड़ने के बाद रेवाड़ी आया था. और शाम को ट्रेन से वो झुंझुनू जाने वाला था. ट्रेन के आने में समय था इसलिए वो प्लेट फार्म नम्बर आठ पर लास्ट में एकांत में बैठा हुआ था. तभी रेवाड़ी शहर के आदर्श निवासी मोहित भी वहां पहुँच गया. जहाँ दोनों ने शराब पी. जिसके बाद मोहित मनोज को झाड़ियों में ले गया और वहां ईट से वार करके मनोज की हत्या कर आरोपी मौके से फरार हो गया.

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

https://youtu.be/t44hTTs5mhk आरोपी मोहित माँ को बोला आज तेरे बेटे को मैं मार दूंगा , GRP ने किया खुलासा

वारदात के थोड़ी देर बाद आरोपी मोहित मौके पर वापिस आया और मनोज के कपड़ो की तलाशी ली. जिसमें 1500 रूपए और मोबाइल फोन मोहित अपने साथ लेकर भाग गया. वारदात को अंजाम देने के बाद मोहित बड़े आराम से रेवाड़ी में ही घूम रहा था . क्योंकि उसे किसी ने वारदात को अंजाम देते नहीं देखा था और पुलिस को भी वारदात के दो दिन बाद 31 अगस्त को गली-सड़ी हालात में शव मिला था. फिलहाल इस हत्या की गुत्थी से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है. पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई खून से सनी ईट भी अपने कब्जे में ले ली है.

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author