बदमाशों की पुलिस को खुली चुनौती, गन प्वाइंट पर एक के बाद एक 4 पेट्रोल पंप पर लूट

जानकारी के मुताबिक नेशनल हाइवे नंबर 48 दिल्ली-जयपुर हाइवे पर स्थित निखरी गाँव के आस –पास के 4 पट्रोल पंप पर बदमाशों ने करीबन 1 लाख 27 हजार रूपए लूट लिये. लूट की ये वारदात पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे ...

जानकारी के मुताबिक नेशनल हाइवे नंबर 48 दिल्ली-जयपुर हाइवे पर स्थित निखरी गाँव के आस –पास के 4 पट्रोल पंप पर बदमाशों ने करीबन 1 लाख 27 हजार रूपए लूट लिये. लूट की ये वारदात पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. जिसमें देखा जा सकता है कि शिफ्ट कार में सवार होकर 4 बदमाश आते है और फिर बिना किसी खौफ के वारदात को अंजाम देना शुरू कर देते है. यहाँ एक सेल्समैन बदमाशों का विरोध भी करता है लेकिन बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग करके उन्हें डरा दिया.

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

इन पट्रोल पंप पर हुई वारदातें

बीती रात जिन चार पट्रोल पंप पर बदमाशों ने आतंक मचाया है. उनमें शिव पेट्रोल पंप पर दो राउंड फायरिंग कर 40 हजार की लूट की गई फिर शहीद बिजेंद्र पेट्रोल पंप से 27 हजार,  नायरा पेट्रोल पंप से 10 हजार और मनोहर पेट्रोल पंप से 50  हजार की लूट की वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हुए।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

thana 1

इन वारदातों की सूचना मिलते है ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर नाकेबंदी शुरू की. लेकिन बदमाशों का कोई सुराग अभीतक नहीं लग पाया है. बहराल पुलिस केस दर्ज कर बदमाशों की धरपकड़ के लिए लगी हुई है , लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली है।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author