रेवाड़ी शहर के बाल भवन स्थित ओपन एयर थिएटर में रेजांगला नाटक का मंचन होगा 11 जुलाई को

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा तथा जिला प्रशासन, रेवाड़ी द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम में रासकला मंच के अध्यक्ष रवि मोहन के निर्देशन में कलाकारों द्वारा ...

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा तथा जिला प्रशासन, रेवाड़ी द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम में रासकला मंच के अध्यक्ष रवि मोहन के निर्देशन में कलाकारों द्वारा अभिनय के माध्यम से 1962 में हुए रेजांगला युद्ध के वीर शहीदों की शौर्य गाथा का मंचन किया जाएगा।

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

 

उल्लेखनीय है आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में हरियाणा सरकार द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के वीर बलिदानियों व असंख्य गुमनाम नायकों को श्रद्धांजलि देने व युवा पीढ़ी को अपने इतिहास से रूबरू कराने के लिए प्रदर्शनी, नाटक व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए युवा शक्ति को सकारात्मक संदेश दिया जा रहा है। रेवाड़ी में आजादी अमृत महोत्सव के तहत 1857 का संग्राम-हरियाणा के वीरों के नाम नाटक का सफल मंचन भी किया जा चुका है, जिसे दर्शकों की खूब सराहना मिली।
Rezangla 2

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

डीआईपीआरओ ने बताया कि सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला में रेवाड़ी जिला में आगामी सोमवार, 11 जुलाई की सांय 5 बजे से बाल भवन परिसर के ओपन एयर थिएटर में आयोजित किए जाने वाले रेजांग ला नामक नाटक को देखने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रचार माध्यमों से आमंत्रित किया जा रहा है। नाटक का मंचन युवा शक्ति को अपने गौरवमयी इतिहास का ज्ञान कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस नाटक मंचन के दौरान रेवाड़ी जिला के रेजांग ला युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए अमर शहीदों के परिजनों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

Rezangla 1

About the Author