निकाय चुनाव के लिए आए नामांकनों की कल होगी छटनी

नगर पालिका बावल के लिए नामांकन की प्रक्रिया शनिवार को समाप्त हो गई है और प्राप्त हुए सभी नामांकनों की छटनी सोमवार को की जाएगी। नामांकन वापस लेने के लिए मंगलवार 7 जून को दोपहर 3 बजे तक का ही ...

नगर पालिका बावल के लिए नामांकन की प्रक्रिया शनिवार को समाप्त हो गई है और प्राप्त हुए सभी नामांकनों की छटनी सोमवार को की जाएगी। नामांकन वापस लेने के लिए मंगलवार 7 जून को दोपहर 3 बजे तक का ही समय है। इसके बाद निकाय चुनाव मैदान में बचे उम्मीदवारों का चुनाव चिन्ह दे दिए जाएंगे।  बावल नगर पालिका  के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम संजीव  कुमार ने बताया कि आज नामांकन पत्रों की छंटनी के बाद कल 3 बजे तक नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होते ही सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह दिए जाऐंगे।

 

 

Rewari Pulse Polio Campaign 2026: Pulse Polio campaign starts on June 28; children to receive anti-polio drops at 682 booths.
Rewari Pulse Polio Campaign 2026: 28 जून से पल्स पोलियो अभियान, 682 बूथों पर बच्चों को मिलेगी पोलियो रोधी खुराक

सभी उम्मीदवारों को रखना होगा चुनाव खर्च का हिसाब

उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार निकाय चुनाव लड़ने वाले प्रत्येक उम्मीदवार को होने वाले खर्च का पूरा हिसाब रखना होगा। नामांकन करने वाले सभी उम्मीदवारों को निर्धारित रजिस्टर में चुनाव खर्च का पूरा लेखा दर्ज करना होगा और चुनाव परिणाम घोषित होने के 30 दिनों के अंदर यह रजिस्टर जिला निर्वाचन अधिकारी या राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्राधिकृत अधिकारी के पास जमा कराना होना। ऐसा न करने पर वह उम्मीदवार 5 वर्षों के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

 

Amrit Sarovar Rewari: Biodiversity park to be built in Budhpur; Rao Narbir Singh to lay the foundation stone on June 26.
Amrit Sarovar Rewari: बूढ़पुर में बनेगा बायोडायवर्सिटी पार्क, राव नरबीर सिंह 26 जून को करेंगे शिलान्यास

 

एसडीएम ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा खर्च की निर्धारित सीमा नगर पालिका के अध्यक्ष के लिए चुनाव 10.50 लाख रुपये,  नगर पालिका सदस्य के लिए चुनाव खर्च की सीमा 2.50 लाख रुपये निर्धारित की गई है।

 

Rewari News: Three accused arrested for ₹90,000 fraud involving an APK file.
Rewari News: APK फाइल भेजकर 90 हजार की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

About the Author