रेवाड़ी में युवती की हत्या कर खेत में फेंका शव, पत्थरों से बुरी तरह कुचला चेहरा

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर गांव सुलखा से बधराना की तरफ जाने वाले रास्ते से गुजर रहे ग्रामीण ने एक खेत में युवती का शव पड़ा हुआ देख पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद रामपुरा थाना व गांव ...

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर गांव सुलखा से बधराना की तरफ जाने वाले रास्ते से गुजर रहे ग्रामीण ने एक खेत में युवती का शव पड़ा हुआ देख पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद रामपुरा थाना व गांव भाड़ावास चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस द्वारा आस-पास के गांवों में भी शव मिलने की सूचना भेजी गई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

पुलिस के अनुसार मृतक युवती की उम्र करीब 22 साल है और शरीर पर काले रंग की जींस, हरे रंग की टी-शर्ट, काली बेल्ट व गुलाबी रंग के जूते पहने हुए है। पुलिस को अंदेशा है कि युवती की हत्या किसी अन्य जगह की गई और शव को ठिकाने लगाने के लिए यहां खेत में लाकर फेंक दिया। पहचान छिपाने के लिए पत्थरों से चेहरा भी कुचल दिया गया। पुलिस आस-पास में किराए पर रहने वाले कंपनी कर्मचारियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author