धारूहेड़ा में बिना बारिश हाइवे पर फिर आया गन्दा पानी, दिनभर रहे जाम जैसे हालात

आपको बता दें कि रेवाड़ी के धारूहेड़ा में राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र से कैमिकल युक्त पानी आता है. जो पानी रिहायशी इलाके व् हाइवे की सर्विस लाइन पर आकर जमा हो जाता है. और कई बार हाइवे के ऊपर ...

आपको बता दें कि रेवाड़ी के धारूहेड़ा में राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र से कैमिकल युक्त पानी आता है. जो पानी रिहायशी इलाके व् हाइवे की सर्विस लाइन पर आकर जमा हो जाता है. और कई बार हाइवे के ऊपर पानी आ जाता है. जिसके कारण यहाँ सड़क टूटने से लम्बा जाम लग जाता है. इस समस्या के समाधान को लेकर चड़ीगढ़ से लेकर दिल्ली तक आवाज उठाई जा चुकी है.

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

राजस्थान के बड़े अधिकारियों को साथ लेकर केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत सिंह भी बैठक कर चुके है. लेकिन राजस्थान आश्वसन देकर फिर गन्दा पानी छोड़ देता है. कुछ समय पहले केन्द्रीय मंत्री ने अधिकारियों के साथ की बैठक में भी अपनी बेबसी जाहिर की थी. हालाँकि एक माह में ग्राउंड पर कुछ काम होने का आश्वसन भी दिया था. लेकिन हुआ ये कि सड़क बनाते ही फिर से पानी आ गया और सड़क टूट गई.

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

स्थानीय लोगों का कहना है की अक्सर ऐसे ही हालात यहाँ देखने को मिलते है. आज भी रात से ऐसे ही हालात बने हुए है. जिसके कारण लोगों को घंटों जाम में खड़ा होना पड़ता है. फिलहाल हाइवे पर आये पानी को हटाया जा रहा है और सड़क के गड्ढो को भरा जा रहा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल राजस्थान को एसटीपी प्लांट बनाने के निर्देश दे चूका है. जिसपर राजस्थान की तरफ से कहा गया है कि जल्द वो एसटीपी प्लांट का बना देंगे.

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author