हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की बैठक में नई ई- व्हीकल नीति सहित इन फैसलों को दी मंजूरी,विस्तार से पढ़े

सीएम मनोहर लाल ने कैबिनेट मीटिंग के बाद प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने ओल्ड एज पेंशन व्यवस्था को सरल बनाया है ताकि वृद्धावस्था पेंशन बनवाने के लिए बुजुर्गों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न ...

सीएम मनोहर लाल ने कैबिनेट मीटिंग के बाद प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने ओल्ड एज पेंशन व्यवस्था को सरल बनाया है ताकि वृद्धावस्था पेंशन बनवाने के लिए बुजुर्गों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े. अब परिवार पहचान पत्र में 60 वर्ष आयु पूरी होने पर घर बैठे ही बुजुर्गों की पेंशन बन जाएगी. इसके अलावा झज्जर जिलें के बेरी कस्बे में स्थित महाभारत कालीन ऐतिहासिक मंदिर माता भीमेश्वरी देवी के लिए श्राइन बोर्ड बनाने का फैसला लिया गया है.

 

नई ई- व्हीकल नीति को मंजूरी

सीएम मनोहर लाल ने बताया कि नई ई- व्हीकल नीति को मंजूरी दे दी गई है. इसमें खरीदारों से लेकर उद्योग लगाने वालों तक को बड़ी छूट देने का फैसला लिया गया है. इसमें स्लैब तय किए गए हैं. पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर लाभ मिलेगा.

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

 

अग्निवीरों को नौकरी

हरियाणा सरकार अग्निवीरों को नौकरी देने के लिए नीति बनाएगी. उन्हें कानूनी दर्जा दिया जाएगा. विधि और प्रशासनिक विभागों को नीति बनाने के निर्देश जारी किए जाएंगे.

 

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

नए बिजली एग्रीमेंट को मंजूरी

सीएम ने बताया कि नए बिजली एग्रीमेंट पर हरियाणा कैबिनेट की मुहर लगी है. विदेशी कोयले की बढ़ती कीमतों को देखते हुए 2008 में हुए पावर परचेज एग्रीमेंट में बदलाव किया गया है. कोयले की बढ़ी हुई कीमतों के अनुसार बिजली कम्पनियों को रेट दिया जाएगा. इससे हरियाणा सरकार पर 50 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा.

 

सीएम ने बताया कि कैबिनेट मीटिंग में स्टार्टअप पॉलिसी 2022 को मंजूरी दे दी गई है. अच्छा स्टार्टअप लाने वालों को प्रोत्साहन दिया जाएगा. कैबिनेट ने हरियाणा स्टेट डाटा सेंटर पॉलिसी को भी मंजूरी दी है. अब डाटा की सुरक्षा सरकार सुनिश्चित करेगी तथा सरकारी और निजी डाटा सेंटर खोले जाएंगे.

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज

About the Author