सुभाषचंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के तहत दी जा रही नकद राशी

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन एवं डीसी अशोक कुमार गर्ग ने इस बारे में बताया कि आपदा प्रबंधन पुरस्कार हर वर्ष 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर घोषित किया जाता है। उन्होंने बताया कि वर्ष ...

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन एवं डीसी अशोक कुमार गर्ग ने इस बारे में बताया कि आपदा प्रबंधन पुरस्कार हर वर्ष 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर घोषित किया जाता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 के लिए सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए पात्र व्यक्ति एवं संस्थान 31 अगस्त, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

इससे संबंधित विस्तृत जानकारी और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म अवार्ड.जीओवी.इन वेबसाइट पर उपलब्ध है। कोविड महामारी, बाढ़, भूकंप, अग्निकांड जैसी विपदा के समय पीड़ितों के पुनर्वास व सहायता के लिए जो संस्थाएं या सामाजिक कार्यकर्ता सेवा करते हैं, उनको इस आवेदन के योग्य माना गया है।

डीसी ने बताया कि इन पुरस्कारों के तहत आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थान को 51 लाख रुपये और व्यक्तिगत स्तर पर पांच लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है। आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में व्यक्तिगत स्तर पर व संगठनों द्वारा किए जा रहे अमूल्य योगदान और निस्वार्थ सेवा को पहचान देने और उनको सम्मानित करने के उद्देश्य से इस पुरस्कार को शुरू किया गया है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

About the Author