Haryana: हरियाणा में मिला युवक का खून से लथपथ शव, डंडों से पीट-पीटकर की गई हत्या

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर जिले के फेरूवाला गांव में शनिवार शाम लगभग 6 बजे एक युवक का खून से सना शव खेत में मिला, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। युवक की डंडों से पीट-पीटकर हत्या की गई ...

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर जिले के फेरूवाला गांव में शनिवार शाम लगभग 6 बजे एक युवक का खून से सना शव खेत में मिला, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। युवक की डंडों से पीट-पीटकर हत्या की गई थी। मौके पर खून से सना डंडा मिला है।

Indian Army CEE 2026 Result: List of selected candidates released; candidates from 4 districts, including Rewari, can download their admit cards.
Indian Army CEE 2026 Result: चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, Rewari समेत 4 जिलों के अभ्यर्थी डाउनलोड करें Admit Card

मृतक की पहचान मनोज कुमार (32 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गांव फेरूवाला का निवासी था। शव गांव के मुर्गी फार्म के सामने, खेत में लगभग 500 मीटर की दूरी पर पड़ा मिला। सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। डंडा, जो कि हत्या में इस्तेमाल किया गया, शव के पास पड़ा मिला।

मनोज शुक्रवार रात 9 बजे किसी फोन कॉल के बाद घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार ने पूरी रात तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह गांव के बाहर उसकी चप्पल और बनियान मिली, जिससे अनहोनी का शक और गहरा गया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी।

PM Narendra Modi to flag off the country's first hydrogen train; virtual event in Rewari tomorrow.
देश की पहली Hydrogen Train को PM Narendra Modi दिखाएंगे हरी झंडी | Rewari में Virtual कार्यक्रम कल

पुलिस को गांव के कुछ युवकों पर शक है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। डीएसपी राजीव मिगलानी ने पुष्टि की है कि यह हत्या का मामला है और सिर पर वार से मौत हुई।

मनोज मजदूरी कर परिवार का पालन करता था। वह मां शकुंतला का इकलौता बेटा था। पिता सुखबीर का निधन पहले ही हो चुका है। उसकी पत्नी मनमुटाव के चलते अलग रहती है।

Char Dham Yatra 2026: Online registration, helicopter booking, and essential rules – complete information.
Char Dham Yatra 2026: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, हेलीकॉप्टर बुकिंग और जरूरी नियम, पूरी जानकारी

About the Author