“काठमांडू का आनंद” पुस्तक विमोचन एवं कवि संगोष्ठी कल

हिंदी सेवा समिति (रजि.) रेवाड़ी हरियाणा के तत्त्वाधान में राव चिरंजीलाल कॉलोनी  रेवाड़ी निवासी कवि त्रिलोक फतेहपुरी की पुस्तक “काठमांडू का आनंद” तथा निर्दलीय प्रकाशन भोपाल व नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित निर्दलीय मासिक पत्रिका  अक्टूबर 2022 का अंक जो कवि ...

हिंदी सेवा समिति (रजि.) रेवाड़ी हरियाणा के तत्त्वाधान में राव चिरंजीलाल कॉलोनी  रेवाड़ी निवासी कवि त्रिलोक फतेहपुरी की पुस्तक “काठमांडू का आनंद” तथा निर्दलीय प्रकाशन भोपाल व नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित निर्दलीय मासिक पत्रिका  अक्टूबर 2022 का अंक जो कवि त्रिलोक फतेहपुरी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित है दोनों का विमोचन ” सैंडपाइपर टूरिस्ट कांपलेक्स ” नाई वाली चौक रेवाड़ी में दिनांक- 9 अक्टूबर 2022 रविवार शाम 3:00 बजे किया जाएगा।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

इस समारोह में मुख्य अतिथि लक्ष्मण सिंह यादव विधायक हल्का कोसली , विशिष्ट अतिथि कैलाश आदमी संरक्षक निर्दलीय प्रकाशन भोपाल , सरिता गर्ग ‘ सरि ‘ (जयपुर)संपादक निर्दलीय प्रकाशन भोपाल , बलवंत सिंह यादव फौजी रेवाड़ी रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध हास्य कवि हलचल हरियाणवी बीकानेर रेवाड़ी करेंगे।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

स्वागत अध्यक्ष कैप्टन जवाहर सिंह यादव तथा महेंद्र सिंह मैनेजर सैंडपाइपर टूरिस्ट कांपलेक्स रेवाड़ी रहेंगे। कवि संगोष्ठी कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध हास्य कवि महेंद्र शर्मा दिल्ली,  राजेंद्र प्रसाद राजन दिल्ली, पाड़ी अलीगढ़ी अलीगढ़ उत्तर प्रदेश, डॉक्टर पुष्कर राज भट्ट काठमांडू नेपाल, सुरेश कुमार गुरुग्राम, सत्यबीर नाहड़िया,  विपिन सुनेजा ,आलोक भांडोरिया,  गौतम इलाहाबादी ,दलबीर फूल, मुकुट अग्रवाल, अरविंद शर्मा,   किरण यादव, अहमना मनोहर,  सत्यवान सत्य,अशोक कुमार ढोरिया एवं अन्य स्थानीय कवि अपनी शानदार प्रस्तुति द्वारा श्रोताओं को गुदगुदाएंगे तथा मंच संचालन मनोज कौशिक करेंगे ।

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari

About the Author