अखिल भारतीय सिविल सेवा टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए पंचकूला में कल से ट्रायल, जानिए कौन ले सकता है भाग

हरियाणा: आजादी अमृत काल के तहत केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड द्वारा वर्ष 2022-23 अखिल भारतीय सिविल सेवा टेबल टेनिस (table tennis) (पुरुष व महिला) खेल प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 28 फरवरी 2023 तक चंडीगढ़ के सेक्टर ...

हरियाणा: आजादी अमृत काल के तहत केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड द्वारा वर्ष 2022-23 अखिल भारतीय सिविल सेवा टेबल टेनिस (table tennis) (पुरुष व महिला) खेल प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 28 फरवरी 2023 तक चंडीगढ़ के सेक्टर 23 स्थित टेबल टेनिस हॉल में किया जाएगा।

इससे पूर्व टेबल टेनिस (table tennis) खेल की हरियाणा राज्य की पुरुष व महिला टीम का चयन ट्रायल के माध्यम 21 फरवरी को पंचकूला के सेक्टर 3 स्थित देवीलाल स्टेडियम में किया जाएगा। यह जानकारी डीसी अशोक कुमार गर्ग ने दी। उन्होंने बताया कि इस ट्रायल में हरियाणा राज्य के सभी विभागों के कर्मचारी/अधिकारी (staff officer) भाग ले सकते हैं।

Haryana civic elections 2026: Voting in 7 cities on May 10, know the full schedule
Haryana निकाय चुनाव 2026: 10 मई को 7 शहरों में मतदान, जानें पूरा शेड्यूल

डीसी ने बताया कि चयन ट्रायल में भाग लेने वाले कर्मचारी/अधिकारी (staff officer) अपने-अपने विभाग से फोटो सहित यह प्रमाण पत्र साथ लेकर जाएं कि वे अमुक विभाग/कार्यालय के सरकारी कर्मचारी/अधिकारी (staff officer) हैं तथा अपना सत्यापित जन्म प्रमाण पत्र व विभाग द्वारा जारी किया गया आई.डी. कार्ड नम्बर साथ लेकर निर्धारित तिथि को सुबह 10 बजे तक निर्धारित स्थान पर पहुंचना सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि केन्द्रीय सिविल सेवा, सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतों अनुसार इन सिविल सेवा प्रतियोगिताओं में बोर्ड, कारपोरेशन के अधीन कार्यरत कर्मचारी/अधिकारी (staff officer) तथा पुलिस विभाग, बिजली बोर्ड, एचएसआईडीसी के कर्मचारी/अधिकारी भाग नहीं ले सकते।

NHM Haryana's leave process is online, immediate information will be available through SMS
Haryana: NHM हरियाणा में अवकाश प्रक्रिया हुई ऑनलाइन, SMS से मिलेगी तुरंत सूचना

 

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form
About the Author