रेवाड़ी के मेले में झूला टूटने का मामला: हादसे में घायल महिला और एक बच्ची की हालत नाजुक, मेला संचालक के खिलाफ केस दर्ज

बता दें कि रेवाड़ी के बावल रोड़ स्थित जिला सचिवालय के पीछे हुडा ग्राउंड में कई दिनों से लंदन फन फेयर मेले का आयोजन किया गया था . जिस मेले में स्टॉल्स के साथ अलग –अलग तरह के झूले भी ...

बता दें कि रेवाड़ी के बावल रोड़ स्थित जिला सचिवालय के पीछे हुडा ग्राउंड में कई दिनों से लंदन फन फेयर मेले का आयोजन किया गया था . जिस मेले में स्टॉल्स के साथ अलग –अलग तरह के झूले भी लगाए गए थे. रविवार को मेले में भारी भीड़ थी. संघिका बास मोहल्ले के रहने वाले सतीश कुमार भी अपने परिवार को लेकर मेले में गए हुए थे. जहाँ सतीश की पत्नी सीमा , बेटी मुस्कान और भतीजी परी बड़े झूले में झूल रहे थे. तभी अचानक झूले की एक ट्रोली नीचे आ गिरी.

इस हादसे के बाद मेले में हडकंप मच गया. हादसे में घायल हुई दो बच्ची और एक महिला को तुरंत स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया था. घायल सीमा के पति सतीश कुमार का कहना है कि मेले में सुरक्षा मानकों को नजर अंदाजा किया गया. जिसके कारण ये हादसा हो गया. इस मामले में मेला संचालक सहित प्रशासन भी जिम्मेदार है. जिसने इस और ध्यान नहीं दिया.

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

इस मामले में पुलिस ने राजेश कुमार और हिमांशु शर्मा के खिलाफ धारा 287 और 337 के तहत केस दर्ज किया है. डीएसपी सुभाषचंद का कहना है कि मामले की जाँच की जा रही है. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

बहराल घायलों में महिला और एक बच्ची की हालात अभी नाजुक बनी हुई है. जो अस्पताल में जिन्दगी और मौत की जंग लड़ रहे है. वहीँ पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया है. लेकिन सवाल ये कि क्यों हादसा के बाद ही प्रशासन की तरफ से एक्शन लिया जाता है. क्यों समय रहते सुरक्षा मानकों की तरह ध्यान नहीं दिया जाता है.

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author