Surajkund Mela 2026: लावण्या फाउंडेशन रेवाड़ी के कलाकारों ने मुख्य चौपाल पर बिखेरा हरियाणवी संस्कृति का रंग 

Surajkund Mela 2026: फरीदाबाद जिले के सूरजकुंड में आयोजित 39वें अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प सूरजकुंड मेले में शनिवार सायं जिला रेवाड़ी की सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था लावण्या फाउंडेशन के कलाकारों ने मुख्य चैपाल पर हरियाणवी संस्कृति से ओतप्रोत शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों ...

Surajkund Mela 2026: फरीदाबाद जिले के सूरजकुंड में आयोजित 39वें अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प सूरजकुंड मेले में शनिवार सायं जिला रेवाड़ी की सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था लावण्या फाउंडेशन के कलाकारों ने मुख्य चैपाल पर हरियाणवी संस्कृति से ओतप्रोत शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

लावण्या फाउंडेशन के कलाकारों ने पारंपरिक हरियाणवी लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध विरासत से लोगों को रू-ब-रू कराया। उनकी रंगारंग प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेले में संस्था के कलाकार रोहित सैनी, संगीता, अंजली, पूर्वी, अंजली भारद्वाज, अंजना, वंशिका, निर्मला, प्रिया, कृति, शिखा, मोहित, प्रियंका गुप्ता, रिया अग्रवाल और हेजल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कलाकारों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस मेले में प्रस्तुति देना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है।

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !

अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले की मुख्य चैपाल पर जहां विभिन्न थीम राज्यों के कलाकार अपने-अपने प्रदेशों के लोकगीत व नृत्य प्रस्तुत कर रहे थे, वहीं रेवाड़ी की लावण्या फाउंडेशन ने हरियाणवी संस्कृति की झलक पेश कर विशेष छाप छोड़ी। संस्था के कलाकार हरियाणा की परंपराओं और रीति-रिवाजों को सहेजने के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रहे हैं, ताकि प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान जीवित रह सके।

Surajkund Mela 2026

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

संस्था के प्रधान दीपक कुमार ने कहा कि आज हरियाणा की संस्कृति देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सराही जा रही है। हरियाणवी लोकनृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मांग लगातार बढ़ रही है। उन्होंने 39वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले के नोडल अधिकारी हरविंद्र सिंह यादव, सांस्कृतिक इंचार्ज राजपाल और वीरेंद्र यादव का आभार जताया, जिनके प्रयासों से रेवाड़ी के कलाकारों को इस प्रतिष्ठित मंच पर प्रस्तुति देने का अवसर मिला। इस अवसर पर टीम के साथ अनुप प्रकाश और मुख्याध्यापक मनोहर लाल भी उपस्थित रहे।

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

About the Author

Related Articles