हरियाणा का सूरजकुंड मेला सांस्कृतिक मंच के जरिए विश्व में बना रहा पहचान, दर्शकों का दिल जीत रहे देश-विदेश के कलाकार

Haryana Surajkund Fair: हरियाणा के फरीदाबाद के सूरजकुंड में चल रहा विश्व के प्रसिद्ध मेलों में से एक सूरजकुंड मेला अब शिल्प के साथ-साथ सांस्कृतिक मंचों से भी अपनी अनूठी पहचान बना रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ...

Haryana Surajkund Fair: हरियाणा के फरीदाबाद के सूरजकुंड में चल रहा विश्व के प्रसिद्ध मेलों में से एक सूरजकुंड मेला अब शिल्प के साथ-साथ सांस्कृतिक मंचों से भी अपनी अनूठी पहचान बना रहा है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन और पर्यटन एवं विरासत मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा के नेतृत्व में मेला परिसर में पहली बार एक साथ चार मंचों पर सांस्कृतिक गतिविधियां लगातार आयोजित करवाई जा रही हैं।

38वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले में महा चौपाल पर आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या में प्रख्यात कलाकार दर्शकों का जहां मनोरंजन कर रहे हैं। वहीं बड़ी चौपाल भी देश के विभिन्न राज्यों और विदेशी कलाकारों की शानदार कार्यक्रमों से खूब सज रही है।

इसके साथ ही छोटी चौपाल पर हरियाणवी लोक कलाकार हरियाणवी स्टाइल में अपना रंग जमा रहे हैं। इस बार नाट्यशाला में नन्हें कलाकारों को भी मंच प्रदान किया गया है।

यह मेला शिल्पकारों के हुनर को विश्वभर में नई पहचान तो दे ही रहा है, वहीं शिक्षण संस्थानों से लेकर देश-विदेश के कलाकारों को बेहतरीन सांस्कृतिक मंच भी प्रदान कर रहा है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

निगम की टीम रख रही व्यवस्था पर नजर

हरियाणा पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव कला रामचंद्रन व प्रबंध निदेशक डा. सुनील कुमार की देखरेख में निगम के महाप्रबंधक आशुतोष राजन, डीजीएम यू.एस.भारद्वाज, एजीएम हरिवंद्र सिंह यादव और एजीएम राजपाल सिंह मेले से जुड़े हर पहलू पर फोकस कर रहे हैं।

ये लोग अपनी टीम सहित नियमित रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रमों व अन्य गतिविधियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उनका प्रयास है कि मेला में भागीदार देश विदेश के शिल्पकारों सहित आने वाले पर्यटकों को कला एवं संस्कृति की अद्भुत जानकारी हासिल हो पाए।

मुख्य चौपाल पर हो रहा महाधमाल

मेला परिसर में मुख्य चौपाल पर हर शाम को सांस्कृतिक स्वरूप देने के लिए सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हर रोज देशभर में अपनी पहचान बना चुके गीतकार, अभिनेता और कलाकार अपनी गायकी और संगीत से बड़ा धमाल मचा रहे हैं। दर्शक देर रात्रि तक संगीत की दुनिया में झूमते रहते हैं।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

बड़ी चौपाल पर विदेशी कलाकार जमा रहे रंग

मेला परिसर में बड़ी चौपाल पर सुबह से शुरू होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम देर शाम तक आयोजित होते रहते हैं। इस मंच से विदेशी कलाकार अपनी वेशभूषा में अपने-अपने देश की संस्कृति और पारंपरिक नृत्य, गायन और वादन से पर्यटकों का मनोरंजन करते हैं। वहीं मेले के थीम स्टेट ओडिशा और मध्य प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों के कलाकारों के कार्यक्रम भी पर्यटकों को लुभा रहे हैं।

छोटी चौपाल पर हरियाणवी कलाकारों का धमाल

बात छोटी चौपाल की करें तो यह हरियाणवी कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों से धमाल मचा रही है। इस चौपाल के मंच पर हरियाणवी कलाकार पारंपरिक वेशभूषा, गीतों और नृत्य की प्रस्तुतियों से दर्शकों के समक्ष समां बांधे रखते हैं। इसमें विभिन्न स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जा रही है।

नाट्यशाला छोटे कलाकारों को दे रही बड़ा मंच

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

मेला परिसर की नाट्यशाला भी छोटे कलाकारों को बड़ा मंच प्रदान कर रही है। नाट्यशाला में विभिन्न शिक्षण संस्थान के विद्यार्थी अनेक सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में शामिल होकर अपना बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

नाट्यशाला में विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, गायन और नृत्य आदि स्पर्धाएं निरंतर आयोजित करवाई जा रही हैं। इन प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को अधिकारियों की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया जाता है।

About the Author