पुलिस अधीक्षक ने साइबर अपराधों के सम्बन्ध में की समीक्षा बैठक

शनिवार को एसपी ने सभी छोटी-छोटी गतिविधियों और साइबर क्राइम को रोकने के लिए पुलिस कर्मियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें ऐसे अपराधों को रोकने के लिए पुलिस कर्मियों को महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए हैं। उन्होंने आम जनता ...

शनिवार को एसपी ने सभी छोटी-छोटी गतिविधियों और साइबर क्राइम को रोकने के लिए पुलिस कर्मियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें ऐसे अपराधों को रोकने के लिए पुलिस कर्मियों को महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए हैं। उन्होंने आम जनता से भी अपील करते हुए कहा कि पुलिस के साथ-साथ साइबर जैसे मामले में सभी को जागरूक होना बहुत जरूरी है, जिसकी मदद से साइबर घटना को बढ़ने से रोका जा सके।

 

 

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि साइबर अपराध से जुड़े मामले में पीड़ित व्यक्ति की समुचित सुनवाई होनी चाहिए, जिससे आम जनता के बीच पुलिस की छवि अच्छी बनी रहे। उन्होंने साइबर सेल व साइबर हेल्प डेस्क को साइबर जागरुकता कार्यक्रम चलाने के लिए निर्देशित किया है।

 

 

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

गांव स्तर तक जागरूकता कार्यक्रम किया जाए

उन्होंने कहा कि आम जनता को साइबर से सम्बन्धित होने वाले क्राइम पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करते हुए इन्टरनेट बैंकिंग, ओएलएक्स फ्रॉड, वॉलेट, यूपीआई संबंधित धोखाधड़ी में सावधानियां बरतें, फेसबुक हैकिंग, बारकोड के माध्यम से होने वाले फ्रॉड, व्हाट्सएप हैकिंग से बचाव, फर्जी वेबसाइट से होने वाले फ्रॉड इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप आदि सोशल साइट्स से हनी ट्रैप के संबंध में साइबर अपराध एवं सिम कार्ड के माध्यम से होने वाले फ्रॉड, एटीएम कार्ड बदलकर होने वाले फ्रॉड, डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड, लॉटरी का लालच देकर होने वाले फ्रॉड व आनलाइन एप्प के तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों के बारे में सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि इन सभी बिंदुओं पर लोगों को सावधानियां बरतने एवं जागरूक करने के लिए गांव स्तर तक जागरूकता कार्यक्रम किया जाए।

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना
About the Author