बावल नगर पालिका चुनाव का आज आएगा फैसला, कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू

बताया जा रहा है कि आज बावल नगर पालिका के दफ्तर के नीचे बनाए गए काउंटिंग सेंटर पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है. बावल नगर पालिका में 13 वार्ड है. जहाँ चेयरमैन पद के लिए 12 ...

बताया जा रहा है कि आज बावल नगर पालिका के दफ्तर के नीचे बनाए गए काउंटिंग सेंटर पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है. बावल नगर पालिका में 13 वार्ड है. जहाँ चेयरमैन पद के लिए 12 और पार्षद पद 37 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा, जिसमें एक वार्ड में एक ही नामांकन होने से पार्षद निर्विरोध चुने जा चुके है. जिसकी वजह से 12 वार्ड में ही पार्षद पद के लिए दो को लेकर ही वोटिंग हुई.

 

 

AI Cyber Fraud Alert:Don't trust every link that appears on AI tools; beware of fake shopping websites.
AI Cyber Fraud Alert: AI टूल्स पर दिखने वाले हर लिंक पर न करें भरोसा, फर्जी शॉपिंग वेबसाइट्स से सावधान

कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना

बावल नगर पालिका की मतगणना की वजह से बावल में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. ईवीएम को कड़े पहरे में रखा गया है और काउंटिंग सेंटर से लेकर बावल शहर में अन्य जगह अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है. मतदान केन्द्र पर मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस तक बैन है.

 

NEET Exam 2026: Rewari on high alert; 12 police checkpoints set up; Section 163 imposed.
NEET Exam 2026: रेवाड़ी हाई अलर्ट,12 पुलिस नाके, धारा 163 लागू

सबसे पहले बैलेट पेपर की होगी काउंटिंग

मतगणना रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम बावल संजीव कुमार ने बताया कि सबसे पहले सुबह 8 बजे बैलेट पेपर की ही काउंटिंग होगी.फिर इसके साथ ही ईवीएम के मतों की गिनती शुरू कर दी जाएगी. इसके साथ ही मतदान केन्द्र के अंदर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के साथ उनके अधिकृत एजेंट ही मतदान केन्द्र में प्रवेश कर सकते है.

 

NEET-UG Exam Alert: Exam at 12 centers in Rewari; entry denied if these items are carried.
NEET-UG Exam Alert: रेवाड़ी के 12 केंद्रों पर परीक्षा, ये सामान ले गए तो नहीं मिलेगी एंट्री

 

About the Author