गांव महेश्वरी में सीएसआर के तहत कैनन कंपनी की ओर से विशेष समारोह का आयोजन

जिले के गांव महेश्वरी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सीएसआर के तहत कैनन कंपनी की ओर से विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कंपनी के प्रेसिडेंट एवं सीईओ मानबु यामाजाकी ने कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों के ...

जिले के गांव महेश्वरी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सीएसआर के तहत कैनन कंपनी की ओर से विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कंपनी के प्रेसिडेंट एवं सीईओ मानबु यामाजाकी ने कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों के साथ जहां क्रिकेट मैच खेला, वहीं अपने जीवन से जुडे संघर्षों की यादों को भी सांझा किया। बिग स्माइल अभियान के तहत प्रेसिडेंट ने प्रथम से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को बैग व स्टेशनरी किट भेंट की तथा ग्राम सरपंच समेत गणमान्य लोगों से विकास के विकास को लेकर चर्चा भी की।

canon company

 2018 में कंपनी ने  गोद लिया था महेश्वरी गाँव

कंपनी सीईओ व प्रेसिडेंट के गांव पहुंचने पर निवर्तमान ग्राम सरपंच जोगेंद्र, स्कूल प्राचार्य मनीराम यादव, प्राइमरी हैड भूप सिंह, मनोज प्रधान समेत काफी संख्या में ग्रामीणों ने उनका फूलमालाओं व पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से 2018 में इस गांव को गोद लिया गया था। पिछले करीब चार साल के दौरान गांव में मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने के साथ-साथ शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाना ही उद्देश्य रहा।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

camp in maheshvari

इसके अलावा गांव में आई वीजन सेंटर की भी स्थापना की गई है। जिसमें ग्रामीणों को नेत्र संबंधी तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में भी अनेक कदम उठाएं गए हैं, वहीं स्कूल परिसर में वाटर हारर्वेस्टिंग प्लांट के संचालन के साथ-साथ पौधरोपण व स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने स्कूल परिसर में पौधरोपण भी किया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए सभी को प्रेरित किया।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

उन्होंने कहा कि हमारा दायित्व बनता है कि हम अपनी सामथ्र्य के अनुरूप समाजोत्थान में योगदान प्रदान करें। उन्होंने कहा कि देश में हमारी 25वीं वर्षगांठ पर हमारे द्वारा गोद लिए गांवों में दी जा रही सुविधाओं के चलते गांवों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों के बेहतरीन परिणाम मिल रहे हैं।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
ये भी रहे मौजूद

ग्राम पंचायत की ओर से मुख्य अतिथि मानबु यामाजाकी को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर सुनील पंच, सतीश मास्टर, अंकुर कुमार, स्कूल स्टॉफ सदस्य स्वरुचि, नाथू सिंह समेत काफी संख्या में स्टॉफ सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

About the Author