अग्निपथ योजना के लिए आवेदन करने वालों से बनाई जायेगी सामाजिक दूरी, खाप ने किया ऐलान

इसी बीच मिडिया के हवाले से यह ख़बर सामने आई है कि बुधवार को हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला कस्बे में खाप पंचायतों और कुछ अन्य समुदायों के नेताओं की बैठक हुई. इस बैठक में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल ...

इसी बीच मिडिया के हवाले से यह ख़बर सामने आई है कि बुधवार को हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला कस्बे में खाप पंचायतों और कुछ अन्य समुदायों के नेताओं की बैठक हुई. इस बैठक में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों के नेताओं ने भाग लिया. इसके अलावा कुछ छात्र संगठनों ने भी इसमें भाग लिया. इस बैठक की अध्यक्षता करने वाले नेता ओपी धनखड़ ने कहा कि हम उन लोगों को समाज से अलग-थलग करने का प्रयास करेंगे जो इस योजना के तहत नौकरी के लिए आवेदन करेंगे. हम इस योजना का विरोध कर रहे हैं, जो अग्निवीर के नाम पर युवाओं को मजदूर बनाने की कोशिश है.

 

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

हरियाणा की कुछ खाप पंचायतों के नेताओं ने अपील की है कि अग्निपथ योजना के तहत भर्ती के लिए आवेदन करने वालों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा.इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी और जननायक जनता पार्टी के नेताओं का भी विरोध करने का आह्वान किया है. क्या इस योजना के तहत आवेदन करने वालों का बहिष्कार किया जाएगा? इस सवाल पर धनखड़ ने कहा कि हम बॉयकॉट शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, लेकिन उनसे सामाजिक दूरी बनाकर रखी जाएगी.

 

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

 

खाप पंचायतों ने योजना का समर्थन करने वाले कॉरपोरेट घरानों का विरोध करने की भी अपील की गई है.जानकारी के लिए बता दें कि आनंद महिंद्रा समेत कई कारोबारियों ने इस योजना का समर्थन किया है और अग्निवीर के रूप में सेवानिवृत्त होने वाले युवाओं को नौकरी देने का आश्वासन दिया है.

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

 

About the Author