Rewari: मकान पर गिरी आसमानी आफत(Sky lightning), छत में हुआ गड्ढा, प्लग भी हुए चकनाचूर

Sky Lightning: रेवाड़ी – रोहतक हाइवे स्थित गाँव गंगायाचा अहीर में खेत में बने मकान पर शनिवार शाम को आसमानी आफत (sky lightning) आ गिरी, घर की छत मे बना ये गड्ढा और जली हुई बिजली की तारें, जले हुए ...

Sky Lightning: रेवाड़ी – रोहतक हाइवे स्थित गाँव गंगायाचा अहीर में खेत में बने मकान पर शनिवार शाम को आसमानी आफत (sky lightning) आ गिरी, घर की छत मे बना ये गड्ढा और जली हुई बिजली की तारें, जले हुए बिजली के उपकरण ये बताने के लिए काफी है कि आसमानी आफत ने यहाँ कितना नुकसान किया है। यहाँ गनीमत ये रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

आसमानी बिजली गिरी मकान पर

sky lightning

बता दें कि रेवाड़ी में शनिवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदला गया, हल्की बारिश के साथ आसमान में जोरदार गड़गड़ाहट हुई। फिर अचानक आसमानी बिजली (sky lightning) गाँव गंगायाचा अहीर निवासी राजेश के मकान पर आ गिरी, जिसके कारण मुकेश कुमार और जयनारायण के मकानों में भी नुकसान हुआ है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

आसमानी बिजली से छत में हुआ गड्ढा

घर के सदस्य दिशांत ने बताया कि वो घर के अंदर मौजूद थे। बाहर मौसम खराब था जिसके बाद आचनक जोरदार धमाका हुआ और घर में धुआँ- धुआँ हो गया। थोड़ी देर तो डर के चलते वो घर से निकले नहीं। जिसके बाद देखा तो छत का चौका टूटा गया। छत में गड्ढा हो गया।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

बिजली के स्विच हुए चकनाचूर

वहीं राजेश कुमार ने बताया कि वो भैंस का दूध निकाल रहे थे। तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ। ये धमाका इतना जोरदार हुआ की बिजली के स्विच चकनाचूर हो गए और दूध की बाल्टी भी हिल गई।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !
About the Author