लग्जरी गाड़ियों के शौक़ीन चोर: बीएमजी एलीगेंट सिटी में लग्जरी गाड़ियां चोरी करने का प्रयास,एक काबू

मिली जानकारी के मुताबिक एडवोकेट अशोक शर्मा ने बताया कि वह रेवाड़ी शहर के सेक्टर-26 स्थित बीएमजी एलीगेंट सिटी में रहता है. बीती रात उनकी इनोवा कार सोसायटी में खड़ी थी. इसके साथ में बिजनेसमैन पड़ोसी की स्कॉर्पियों और सब ...

मिली जानकारी के मुताबिक एडवोकेट अशोक शर्मा ने बताया कि वह रेवाड़ी शहर के सेक्टर-26 स्थित बीएमजी एलीगेंट सिटी में रहता है. बीती रात उनकी इनोवा कार सोसायटी में खड़ी थी. इसके साथ में बिजनेसमैन पड़ोसी की स्कॉर्पियों और सब इंस्पेक्टर अजीत सिंह की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी भी वहां पर खड़ी थी. देर रात चोरों ने स्कॉर्पियों गाड़ी का शीशा तोड़ दिया.जिसके बाद में गाड़ी में लगा सायरन बजने लग गया.

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

सायरन की आवाज सुनकर सोसायटी में रहने वाले लोग भागकर बाहर निकले, जिसके बाद चोर भी भागने लगे. लोगों ने पीछा कर गांव पदैयावास निवासी सोमनाथ को पकड़ लिया, जबकि उसका साधी धांदू और अन्य मौके से फरार हो गए. जिसके बाद सोमनाथ को पुलिस को सौंप दिया गया है. जिसके बाद गाड़ियों को चैक किया गया तो इनोवा गाड़ी और स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से भी छेड़छाड़ मिली.

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

मॉडल टाउन पुलिस का कहना है कि चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author