रेवाड़ी में बाईपास पर तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने बाइक को मारी टक्कर, HR मैनेजर की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक, रेवाड़ी के विजय नगर निवासी सतीश कुमार शर्मा गुरुग्राम के बिलासपुर स्थित बीटा लाइफ लेबोरेट्री कंपनी में बतौर HR मैनेजर कार्यरत थे. बीते दिन शाम के वक्त वह बाइक से हुडा बाईपास होते हुए राजेश पायलट ...

मिली जानकारी के मुताबिक, रेवाड़ी के विजय नगर निवासी सतीश कुमार शर्मा गुरुग्राम के बिलासपुर स्थित बीटा लाइफ लेबोरेट्री कंपनी में बतौर HR मैनेजर कार्यरत थे. बीते दिन शाम के वक्त वह बाइक से हुडा बाईपास होते हुए राजेश पायलट चौक से आईओसी चौक की तरफ जा रहे थे. तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. बाइपास से गुजर रहे लोगों ने फौरन एंबुलेंस का इंतजाम कर सतीश कुमार शर्मा को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया.

हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी हालत में सुधार होने की बजाए लगातार स्वास्थ्य बिगड़ता चला गया. बुधवार की देर शाम सतीश कुमार शर्मा ने दम तोड़ दिया.हादसे के वक्त विजय नगर निवासी नीरज यादव मौके पर मौजूद था.

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

जिसने आरोपी चालक की कार का रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर लिया. उसी ने हादसे की सूचना सतीश कुमार के बेटे दीपक शर्मा को दी थी. मॉडल टाउन थाना पुलिस ने दीपक की शिकायत पर फरार ऑल्टो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

 

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

About the Author