तिरंगा के साथ शेयर करें सेल्फी और पाएं सर्टिफिकेट

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय हर घर तिरंगा अभियान का आगाज शनिवार 13 अगस्त से होगा और 15 अगस्त तक जारी रहेगा। इस अभियान के तहत प्रशासन का 2.23 लाख घरों पर तिरंगा ...

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय हर घर तिरंगा अभियान का आगाज शनिवार 13 अगस्त से होगा और 15 अगस्त तक जारी रहेगा। इस अभियान के तहत प्रशासन का 2.23 लाख घरों पर तिरंगा फहराने का टारगेट है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है, जो देश की संप्रभुता और स्वाभिमान का प्रतीक है। इससे हमें राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा मिलती है। हमें इसका मान-सम्मान सदैव बनाए रखना है।

अमृत सरोवरों की शान बढ़ाएगा तिरंगा :

har ghar tiranga

डीसी ने बताया कि प्रशासन की ओर से 13 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर, सार्वजनिक स्थानों, भवनों, संस्थानों आदि पर तिरंगा फहराया जाएगा। इस तीन दिवसीय अभियान के तहत जिला में बने प्रत्येक अमृत सरोवर पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा, जो अमृत सरोवरों की शान बढ़ाएगा। प्रशासन की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता दिवस समारोह के पावन अवसर पर सभी अपने-अपने घरों में तिरंगा अवश्य फहराएं और दूसरे लोगों को भी इस मुहिम से जुड़ने के लिए प्रेरित करें।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

 

तिरंगा के साथ शेयर करें सेल्फी, पाएं सर्टिफिकेट :
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान में आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने लिए संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार ने हरघरतिरंगाडॉटकाम नाम से वेबसाइट लांच की है, जिसके माध्यम से आमजन को अपने घरों पर झंडा लगाने और झंडे के साथ सेल्फी शेयर व अपलोड करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कोई भी नागरिक वेबसाइट पर वर्चुअल रूप से फ्लैग पिन कर सकता है और वहां सेल्फी विद फ्लैग भी पोस्ट कर सकता है। इसके उपरांत आपको बधाई संदेश दिखाई देगा वहीं से आप अभियान में अपनी सहभागिता का सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

अपनी डीपी पर लगाएं तिरंगा :
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने आमजन से आह्वान किया कि वे हर घर तिरंगा अभियान को जनआंदोलन बनाने के लिए अपने विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट प्रोफाइल पर तिरंगा की डीपी लगाकर इस अभियान को सफल बनाए। उन्होंने कहा कि आमजन को चाहिए कि वे सरकार व प्रशासन की इस मुहिम में अपना तन-मन-धन से सहयोग करें और इस अभियान को सफल बनाकर इतिहास रचें।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author