चार करोड़ के मोबाइल लूटने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

जांचकर्ता ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में बावल स्थित डीबीजी टेक्नोलॉजी कंपनी की सहायक महाप्रबंधक उर्वशी शर्मा ने कहा था कि 27 मई की रात को कंपनी से कंटेनर ट्रक में चार करोड़ 21 लाख रुपये के मोबाइल ...

जांचकर्ता ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में बावल स्थित डीबीजी टेक्नोलॉजी कंपनी की सहायक महाप्रबंधक उर्वशी शर्मा ने कहा था कि 27 मई की रात को कंपनी से कंटेनर ट्रक में चार करोड़ 21 लाख रुपये के मोबाइल लोड कर भेजे गए थे। चालक कृष्ण कंटेनर ट्रक लेकर बावल से नोएडा के लिए रवाना हुए थे। चालक दिल्ली-जयपुर हाईवे पर असाही पुल के निकट पहुंचा तो महिंद्रा टीयूवी गाड़ी में सवार बदमाशों ने रास्ता रोक लिया था। ट्रक के रुकते ही गाड़ी से उतरे तीन-चार युवक ट्रक की केबिन में घुस गए और चालक को बंधक बनाकर अपनी गाड़ी में डाल लिया था।

 

बदमाश मोबाइल से भरे कंटेनर ट्रक को लेकर फरार हो गए थे। ट्रक में लोड मोबाइल की कीमत करीब चार करोड़ 21 लाख रुपये थी। 28 मई को कंटेनर ट्रक मालिक ने कंपनी को रात के समय बदमाशों द्वारा मोबाइल लूट कर ले जाने की सूचना दी थी। बदमाश चालक को रोहतक के पास फेंक कर फरार हो गए थे। ट्रक में जीपीआरएस लगा हुआ था। जीपीएस की लोकेशन के अनुसार पुलिस मौके पर ट्रक एक होटल के पास खाली खड़ा हुआ मिल गया था।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

 

पुलिस ने सहायक महाप्रबंधक उर्वशी शर्मा की शिकायत पर कसौला थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को कुछ संदिग्ध गाड़ियों के नंबर मिले थे। जिनके आधार पर पुलिस की टीम जांच करती हुई मध्य प्रदेश पहुंची थी और एक आरोपी बंटी को गिरफ्तार किया था।
accused Radhay Shyam

 

लूट में प्रयोग किया गया ट्रक बंटी के नाम पर ही खरीदा गया था। रिमांड के दौरान पुलिस को पता लगा कि बंटी को यह ट्रक उसी के गांव निवासी राधेश्याम हांडा ने दिलवाया था। पुलिस ने अब राधेश्याम हांडा को भी गिरफ्तार कर लिया। लूटपाट की साजिश रचने व वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी अभी फरार है और पुलिस उनकी पहचान कर चुकी है। आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author