School Holiday: देश भर में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। गर्मी के मौसम में बच्चों को स्कूल जाने के लिए काफी परेशानी होती है। हर साल सरकार द्वारा गर्मियों के मौसम में स्टूडेंट्स की समर वेकेशन की घोषणा कर दी जाती है। अबकी बार भी मौजूदा स्थिति को देखते हुए संभावना है कि सरकार जल्द ही गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर सकती है।
इन दिन से हो सकती है शुरू
पिछले साल की तरह ही अबकी बार भी गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कुछ समय पहले ही किया जा सकता है। हालांकि अभी तक इस विषय में आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि मई के आखिरी हफ्ते से छुट्टियां शुरु हो सकती है। ये छुट्टियां जून के आखिरी तक चलेगी।
जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन
हरियाणा के कई इलाके ऐसे हैं जो गर्मी की मार झेल रहे हैं। ऐसे में संभावना है कि सरकार जल्द ही छुट्टियों के बारे में नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। अगर इस तरह गर्मी बढ़ती रही तो जल्द ही आधिकारिक नोटिस जारी हो सकता है।
ऐसे में छात्रों, अभिभावकों और स्कूल स्टाफ को यह सलाह दी जाती है कि हर प्रकार की ऑथेंटिक जानकारी के लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट देखें।






