फ्लैट बुकिंग के नाम 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी, कंपनी निदेशक गिरफ्तार

जांचकर्ता ने बताया जिला के गांव बालियर खुर्द निवासी देवेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2013 में अपनी पत्नी संतोष के नाम से बावल के सेक्टर 2 मैसर्स एशियन डेवलपर्स लिमिटेड से एक फ्लैट बुक किया था।   फ्लैट बुकिंग करते समय कंपनी ...

जांचकर्ता ने बताया जिला के गांव बालियर खुर्द निवासी देवेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2013 में अपनी पत्नी संतोष के नाम से बावल के सेक्टर 2 मैसर्स एशियन डेवलपर्स लिमिटेड से एक फ्लैट बुक किया था।

 

फ्लैट बुकिंग करते समय कंपनी निदेशक दिनेश और नितेश शर्मा ने आश्वासन दिया था कि यह प्रोजेक्ट सरकार की तरफ से मंजूरशुदा है और इसके लिए तमाम अनुमति संबंधित विभागों से ली हुई है इसलिए आपको 2015 में ही पजेशन दे दी जाएगी। इस प्रकार उन्होंने बुकिंग और बाद में कुछ कैश सहित 12 लाख रुपए का लोन सीधे कंपनी खाते में करा दिया था।

Haryana 12th Board Topper 2026: Rewari's daughter Deepika tops Haryana Board, honoured by Health Minister
Haryana 12th Board Topper 2026: रेवाड़ी की बेटी दीपिका ने हरियाणा बोर्ड में किया टॉप, स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित

 

इसके बाद उनकी पत्नी के नाम से अलॉटमेंट लेटर भी देते अनुबंध करते हुए फ्लैट भी बुक कर दिया। साल 2015 में पजेशन नहीं मिली तो वहां गए तो काम पूरा नहीं मिला। बाद में उसे पता चला की कंपनी के पास कोई लाइसेंस नहीं है और न ही जमीन की मलकियत उनके नाम है। साल 2016 में कंपनी निदेशक नितिन और दिनेश ने उन्हे लिखित में पैसा रिफंड करने का आश्वासन भी दिया लेकिन पैसा नहीं दिया।

 

Dharuhera Municipal Election Result 2026: BJP candidate Ajay Jangra became the chairman
Dharuhera Municipal Election Result 2026: BJP प्रत्याशी अजय जांगड़ा बने चेयरमैन

इस पर पीड़ित ने वर्ष 2018 में तत्कालीन एसपी को शिकायत दी जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच करते हुए मंगलवार को पुलिस ने मामले में आरोपी दिनेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

Rewari Nagar Parishad Election Result 2026: BJP's Vinita Peepal wins big
Rewari Nagar Parishad Election Result 2026: BJP की विनीता पीपल की बड़ी जीत, कांग्रेस की निहारिका को हराया

About the Author