रेवाड़ी: युवक पर तेजधार हथियार और पिस्टल के बल पर हमला, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

मिली जानकारी के मुताबिक, मसीत गाँव निवासी मनीष अपने गाँव के ही पंचायत घर में बैठा हुआ था. तभी एक बाइक पर सवार होकर गांव ओलांत निवासी धर्मेंद्र, अरुण, विशाल पहुंचे. इसके तुरंत बाद 4-5 बाइकों पर सवार अन्य लोग ...

मिली जानकारी के मुताबिक, मसीत गाँव निवासी मनीष अपने गाँव के ही पंचायत घर में बैठा हुआ था. तभी एक बाइक पर सवार होकर गांव ओलांत निवासी धर्मेंद्र, अरुण, विशाल पहुंचे. इसके तुरंत बाद 4-5 बाइकों पर सवार अन्य लोग तलवार, फर्सा, पिस्टल, चाकू लेकर वहां पहुंच गए.

तभी सचिन नाम के हमलावर ने मनीष को बाइक से टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया. साथ ही उसकी कनपटी पर पिस्टल लगा दी. इसके तुरंत बाद धर्मेंद्र ने पीछे से चाकू से हमला किया. झगड़ा होता देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों की भीड़ बढ़ती देख आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से भाग निकले.

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

ग्रामीणों ने घायल मनीष को तुरंत रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया. सूचना मिलने के बाद जाटूसाना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची. जाटूसाना पुलिस ने मनीष की शिकायत के आधार पर हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

 

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !
About the Author

Related Articles