Rewari:  लॉकअप में हत्यारोपी की संदिग्ध मौत! कंबल की कतरन से लगाई फांसी, 4 पुलिसकर्मी पर गिरी गाज

Rewari:  हरियाणा के रेवाड़ी जिले के मॉडल टाउन थाने के लॉकअप में बंद हत्या के आरोपी ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद लापरवाही सामने आने पर चार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हादसे की ...

Rewari:  हरियाणा के रेवाड़ी जिले के मॉडल टाउन थाने के लॉकअप में बंद हत्या के आरोपी ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद लापरवाही सामने आने पर चार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है।

पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई

  • हादसे की रात ड्यूटी पर तैनात मुंशी सिपाही वेद प्रकाश को निलंबित कर दिया गया।
  • लॉकअप की सुरक्षा में तैनात होमगार्ड सुरेश और एसपीओ सतीश को बर्खास्त किया गया है।
  • मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर राजेश के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

कैसे हुआ हादसा?

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी विनोद कुमार को शुक्रवार रात हत्या के आरोप में हिरासत में लिया गया था। उसके साथ सुल्तानपुर निवासी सन्नी यादव भी पकड़ा गया था। DSP सुरेंद्र श्योराण ने 6 सितंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोनों की गिरफ्तारी की जानकारी दी थी।

शनिवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लेकर थाने के लॉकअप में रखा गया। देर रात सोते समय विनोद ने जिस कंबल से खुद को ढका हुआ था, उसी की झिरक (कतरन) निकालकर लोहे के जाल में फंसा ली और सुबह करीब 4:07 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

साथी को भनक तक नहीं लगी

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

CCTV फुटेज के अनुसार, विनोद का साथी सन्नी उस समय गहरी नींद में था और उसे इस घटना की भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

 

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari
About the Author