Rewari News: सड़क तंत्र की मजबूती से घटेंगी सड़क दुर्घटनाएँ : DC अभिषेक मीणा

Rewari News: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जिला से निकल रहे राष्ट्रीय व राज्य मार्गों सहित संपर्क सड़क तंत्र की मजबूती के साथ सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। ऐसे में संबंधित विभाग अपने अधिकार क्षेत्र की ...

Rewari News: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जिला से निकल रहे राष्ट्रीय व राज्य मार्गों सहित संपर्क सड़क तंत्र की मजबूती के साथ सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। ऐसे में संबंधित विभाग अपने अधिकार क्षेत्र की सड़कों के सुधारीकरण पर पूरी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करते हुए सही रखरखाव सड़कों का रखें। सड़क निर्माण कार्य से जुड़े विभागीय अधिकारियों को सदैव यह प्रयास करना चाहिए कि वे अपनी सड़कों को वाहन चालकों के लिए सुविधाजनक किस प्रकार से बनाएं। डीसी अभिषेक मीणा बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की जिलास्तरीय बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे।

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

डीसी अभिषेक मीणा बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण और सुधार कार्य करने वाले सभी विभागों का यह दायित्व है कि वे दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएँ।

ब्लैक स्पॉट्स पर त्वरित कार्रवाई

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

डीसी ने निर्देश दिया कि जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग और संपर्क मार्गों पर मौजूद ब्लैक स्पॉट्स को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। लोक निर्माण विभाग, एचएसवीपी, नेशनल हाईवे अथॉरिटी और एचएसआईडीसी को विशेष रूप से इस दिशा में कार्य करने को कहा गया।
उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों की तुरंत मरम्मत कराई जाए और चौराहों पर राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।

सर्विस लेन और अवैध कट्स पर फोकस 

डीसी ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी को निर्देश दिए कि फ्लाईओवर के साथ बनी सर्विस लेन दोनों ओर से सही तरीके से तैयार की जाए ताकि वाहन चालकों को परेशानी न हो।
साथ ही उन्होंने कहा कि:

  • जिले में अवैध कट्स तुरंत बंद किए जाएं।
  • जरूरत के अनुसार सड़क सुरक्षा से जुड़े उपाय किए जाएं।
  • संबंधित विभाग गड्ढों को ठीक करने के साथ टी-प्वाइंट और अन्य स्थानों पर साइन बोर्ड व स्पीड ब्रेकर लगवाएं।
  • ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और चालान किए जाएं।

स्कूल बसों की जांच अनिवार्य

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

डीसी ने सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत स्कूल बसों की नियमित जांच करने के भी निर्देश दिए ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

विकास कार्यों की समीक्षा

बैठक में जिला समन्वय समिति द्वारा विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा भी की गई। डीसी ने अधिकारियों को लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने और आपसी तालमेल के साथ काम करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी मिलकर कार्य करेंगे तो विकास योजनाओं को समय पर पूरा किया जा सकेगा।

 

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari

About the Author