Rewari: रेवाड़ी एसपी की सख्त चेतावनी, अधिक ब्याज वसूलकर शोषण करने वाले सूदखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Rewari: रेवाड़ी पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा (आईपीएस) ने जिले में अधिक ब्याज वसूलने और लोगों को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने वाले सूदखोरों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने बताया कि ऐसे ...

Rewari: रेवाड़ी पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा (आईपीएस) ने जिले में अधिक ब्याज वसूलने और लोगों को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने वाले सूदखोरों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

एसपी ने बताया कि ऐसे कई मामले सामने आते हैं, जहाँ सूदखोर गरीब और असहाय लोगों को कर्ज देकर ऊंचे ब्याज की अदायगी के बोझ तले दबा देते हैं और बाद में उन्हें प्रताड़ित करने लगते हैं। कई बार यह स्थिति आत्महत्या जैसे गंभीर कदम उठाने तक पहुँच जाती है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां पूरी तरह अवैध हैं और कानूनन दंडनीय अपराध की श्रेणी में आती हैं। यदि किसी व्यक्ति के साथ ऐसी घटना घटित होती है तो वह निःसंकोच होकर नजदीकी थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाएं। शिकायत मिलने पर पुलिस द्वारा त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

सूदखोरों पर निगरानी के लिए बनेगी विशेष टीमें

एसपी मीणा ने साफ कहा कि रेवाड़ी जिले में किसी भी सूरत में ऊंचे ब्याज पर कर्ज देकर लोगों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है जो सूदखोरों की गतिविधियों पर निगरानी रखकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी।

आमजन से अपील

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

रेवाड़ी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि ऐसे अवैध कामों में शामिल व्यक्तियों से सावधान रहें और किसी भी प्रकार की ब्याजखोरी या उधारी की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें। पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि हर शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari

 

About the Author