Rewari: मेरी फसल–मेरा ब्योरा पोर्टल, रबी फसलों का 31 दिसंबर तक पंजीकरण जरूरी

Rewari: हरियाणा सरकार द्वारा मेरी फसल–मेरा ब्योरा पोर्टल पर रबी फसलों के पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बिक्री तथा फसल बीमा के लिए किसानों का पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य ...

Rewari: हरियाणा सरकार द्वारा मेरी फसलमेरा ब्योरा पोर्टल पर रबी फसलों के पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बिक्री तथा फसल बीमा के लिए किसानों का पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। केवल पंजीकृत किसानों से ही सरकार द्वारा फसल खरीदी जाएगी।

उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि किसानों द्वारा पोर्टल पर दर्ज की गई फसल का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। सभी किसानों का डाटा उपलब्ध होने से उन्हें मंडी में बुलाने की प्रक्रिया आसान हो जाती है। किसानों को मोबाइल संदेश के माध्यम से मंडी में आने की तिथि और समय की जानकारी दी जाती है।

Matrimonial Scam Warning: Avoid fraud in the name of registration and meeting fees
Matrimonial Scam Warning: रजिस्ट्रेशन और मीटिंग फीस के नाम पर ठगी से बचें ,फर्जी मैट्रिमोनियल गैंग सक्रिय

डीसी ने किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के अंतर्गत रबी फसलों का बीमा कराने की अपील की। वर्ष 2025-26 के लिए रबी फसलों के बीमा की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।

उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने रबी फसलों की बुवाई कर ली है, वे जल्द से जल्द पोर्टल पर अपनी फसल का पंजीकरण कराएं। पंजीकरण के लिए परिवार पहचान पत्र (PPP) अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए किसान टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 पर संपर्क कर सकते हैं। फसल पंजीकरण https://fasal.haryana.gov.in पोर्टल पर किया जा सकता है।

Development works worth Rs 3 crore approved in Rewari villages: Funds received for construction of roads, schools, community halls and streets
Rewari के गांवों में 3 करोड़ के विकास कार्य मंजूर: सड़क, स्कूल, चौपाल व गली निर्माण को मिली राशि – राव इंद्रजीत सिंह

 

Major decision for AIIMS Rewari: Independent canal-based water works worth Rs 26.83 crore approved.
AIIMS रेवाड़ी के लिए बड़ा फैसला: 26.83 करोड़ का स्वतंत्र कैनाल आधारित वाटर वर्क्स मंजूर, रोज़ 1500 KL पानी की सप्लाई
About the Author