Rewari Railway: रेवाड़ी-रींगस रूट पर अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें, नारनौल व भिवानी यात्रियों को राहत

Rewari Railway: गर्मियों की छुट्टियों के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इससे रेवाड़ी, नारनौल, भिवानी सहित राजस्थान के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उत्तर पश्चिम ...

Rewari Railway: गर्मियों की छुट्टियों के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इससे रेवाड़ी, नारनौल, भिवानी सहित राजस्थान के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन संख्या 09633/09634 रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन का संचालन 1 अप्रैल से 28 जून 2026 तक निर्धारित तिथियों में किया जाएगा। इस अवधि में रेवाड़ी से कुल 35 ट्रिप चलेंगी, जबकि रींगस से भी इतनी ही ट्रिप संचालित की जाएंगी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

इसके अलावा ट्रेन संख्या 09637/09638 रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेल सेवा भी विभिन्न तिथियों में चलाई जाएगी। इस ट्रेन के रेवाड़ी से 38 ट्रिप तथा रींगस से भी 38 ट्रिप निर्धारित किए गए हैं।

वहीं जयपुर-भिवानी-जयपुर स्पेशल ट्रेन (09733/09734) का संचालन भी जारी रहेगा। यह ट्रेन जयपुर से 1 अप्रैल से 14 अप्रैल तक 14 ट्रिप तथा 15 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 तक 92 ट्रिप चलाएगी। इसी तरह भिवानी से भी समान अवधि में 14 और बाद में 92 ट्रिप संचालित होंगी।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में इन अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी और नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम होगा। यात्रियों से अपनी यात्रा की योजना के अनुसार इन ट्रेनों का लाभ उठाने की अपील की गई है।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author