Rewari: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में निकाला रोष मार्च

Rewari: बांग्लादेश (bangladesh) में हिंदू समुदाय के साथ हो रहे अत्याचारों के विरोध में आज रेवाड़ी में हिंदू संगठनों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इसमें विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति सहित अन्य हिंदू संगठनों ...

Rewari: बांग्लादेश (bangladesh) में हिंदू समुदाय के साथ हो रहे अत्याचारों के विरोध में आज रेवाड़ी में हिंदू संगठनों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इसमें विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति सहित अन्य हिंदू संगठनों तथा शहर के सभी व्यापारिक संगठनों ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान मोती चौक पर बांग्लादेश सरकार का पुतला भी फूंका गया।

जिला मंत्री प्रमेश कुमार ने बताया कि बांग्लादेश (bangladesh) में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या से पूरे हिंदू समाज में गहरा आक्रोश है। उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों का तुरंत संज्ञान लिया जाए।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

जिला अध्यक्ष राधेश्याम मित्तल ने कहा कि विश्व में कहीं भी हिंदुओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह एक अमानवीय घटना है, जिसे संपूर्ण हिंदू समाज स्वीकार नहीं कर सकता। शहर के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी इस अत्याचार का कड़ा विरोध दर्ज करवाया।

जिला मंत्री ने बताया कि रोष प्रदर्शन महाराजा अग्रसेन चौक से शुरू होकर मोती चौक व घंटेश्वर मंदिर होते हुए शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इसमें सभी व्यापारिक संगठनों, हिंदू संगठनों और शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रदर्शन के पश्चात माननीय प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला उपायुक्त के माध्यम से सौंपा गया।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author