Rewari police ने 3 दिनों में नशे में वाहन चलाने वाले 71 चालकों के किए चालान

Rewari police अधीक्षक द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिए गए थे कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक नियमों की पालना के लिए दृढ़ता से करवाई की जाए। जिसके तहत जिला पुलिस द्वारा प्रतिदिन मोटर वाहन अधिनियम के ...

Rewari police अधीक्षक द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिए गए थे कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक नियमों की पालना के लिए दृढ़ता से करवाई की जाए। जिसके तहत जिला पुलिस द्वारा प्रतिदिन मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत ड्रंक एंड ड्राइव करके ट्रैफिक नियमों की उल्लघंना करने वाले वाहन चालको के चालान किए जा रहे है।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क पर नशे में वाहन चलाने वालों के ऊपर कड़ा शिकंजा कसना है। अक्सर देखने में आता है कि रात्रि के समय काफी वाहन चालक नशे में धुत होकर वाहन चलाते हैं जिससे वह अपने आप को तो खतरे में डालते ही हैं साथ में सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालक के लिए भी खतरा बन जाते है। रेवाड़ी पुलिस द्वारा समय समय पर ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाकर नशे में धुत्त होकर वाहन चलाने वाले चालकों पर कड़ा शिकंजा कसा जा रहा है। जो इस अभियान के तहत जिला पुलिस ने कड़ी कारवाई करते हुए पिछले तीन दिनों में नशे का सेवन करके वाहन चलाने वाले 71 वाहन चालकों के चलान किए गए है।

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रेवाड़ी पुलिस द्वारा लगातार ट्रैफिक नियमों की पालना करने के लिए जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस का मकसद सड़कों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखना और सड़क हादसों को रोकना है। शराब पीकर गाड़ी चलाना सड़क दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बनता है और यह मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 185 के तहत दंडनीय अपराध है। रेवाड़ी पुलिस द्वारा इस प्रकार के अभियान भविष्य में समय-समय पर आगे भी चलाए जाएंगे।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

About the Author

Related Articles