Rewari News: रेवाड़ी में ढाबे पर देर रात हुड़दंग, वीडियो आया सामने

होली के पर्व पर कोई भी असामाजिक तत्व शराब पीकर हुडदंग ना करें और कानून व्यवस्था ना बिगड़े इसके लिए रेवाड़ी (Rewari) पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद होने के दावे कर रही है. लेकिन बीती शहर के रेलवे चौक से ...

होली के पर्व पर कोई भी असामाजिक तत्व शराब पीकर हुडदंग ना करें और कानून व्यवस्था ना बिगड़े इसके लिए रेवाड़ी (Rewari) पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद होने के दावे कर रही है. लेकिन बीती शहर के रेलवे चौक से एक वीडियो सामने आया है. जिस वीडियो में दो युवकों ने शराब पीकर हुडदंग किया. जिसके बाद ढाबा कर्मचारी ने खाना बनाने वाले पलटे से मारकर शराबी को खदेड़ दिया.  जिसका वीडियो भी सामने आया है.

ढाबा कर्मचारी ने खाना बनाने वाले पलटे से खदेड़ा शराबियों को

rewari

जानकारी के मुताबिक रेलवे चौक स्थित ढाबे पर देर रात दो युवक शराब के नशे में आते है और ढाबा संचालक से खाना खाने को बोलते है. जवाब में ढाबा संचालक कहता है कि बैठकर खाना नहीं खिला सकते क्योंकि ढाबा बंद होने का समय हो गया है. वो खाना पैक कर सकते है. इस बात को लेकर शराब के नशे में धुत दोनों युवक हंगामा करते है. लेकिन काफी समय तक जब हुडदंग शांत नहीं होता तो ढाबा कर्मचारी खुद खाना बनाने वाले पलटे से शराबियों को खदेड़ता है. इन तस्वीरों को देखकर आप समझ सकते है कि रात में किस कदर शराबी शराब पीकर हुडदंग करते है.

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

Rewari मे शराब पिलाने और पीने वालों पर कार्रवाई

शहर के कई स्थानों पर ऐसी तस्वीरें अक्सर सामने आती है. जब शराब पीकर लोग हंगामा करते नजर आते है. हालाँकि पिछले कुछ दिनों से अवैध रूप से संचालित आहातों पर सीएम फ़्लाइंग की टीम भी रेड करके कार्रवाई कर रही है. शराब पिलाने और पीने वालों पर कार्रवाई की गई है.

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

अब होली के पर्व पर रेवाड़ी पुलिस भी नाकेबंदी बढ़ाने के साथ-साथ संवेदनशील इलाकों में पुलिस फ़ोर्स तैनात करने की बात कह रही है. रेवाड़ी (Rewari) पुलिस का कहना है कि शराब पीकर हुड़दंग और शराब पीकर ड्राइव करने वालों पर विशेष नजर रखी जायेगी जिनपर कार्रवाई की जायेगी.

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author