Rewari News: योगेश हत्या कांड में एक आरोपी गिरफ्तार,2 आरोपी अभी फरार

Rewari News: शराब के नशे में हुई कहासुनी फिर कर दी युवक की पीट -पीटकर हत्या … रेवाड़ी के कसौला थाना पुलिस ने हत्या के मामले में देवेन्द्र उर्फ भूरिया नाम के आरोपी को काबू किया है। जबकि 2 आरोपी ...

Rewari News: शराब के नशे में हुई कहासुनी फिर कर दी युवक की पीट -पीटकर हत्या … रेवाड़ी के कसौला थाना पुलिस ने हत्या के मामले में देवेन्द्र उर्फ भूरिया नाम के आरोपी को काबू किया है। जबकि 2 आरोपी अभी फरार है। डीएसपी सुरेन्द्र श्योरण ने कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि और गहनता से पूछताछ की जा सकें।

जानकारी के मुताबिक बोलनी गाँव के आरोपी देवेन्द्र की एक माह पहले ही शादी हुई थी। जिस शादी की पार्टी वो 27 अगस्त को अपने दोस्तों को दे रहा था। इस दौरान देवेन्द्र की योगेश से कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी की देवेन्द्र और उसके साथ 2 अन्य लोगों ने मिलकर योगेश को पीटना शुरू कर दिया।  योगेश को इतनी बेरहमी से पीटा गया कि पहले वो अस्पताल में भर्ती रहा और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

https://youtu.be/opfdFAXDQ7s?si=iJTD13nn-PLbl-S7

इस मामले में पुलिस ने मृतक के दाऊ की शिकायत पर हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज किया और अब देवेन्द्र नाम के आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस के मुताबिक इस वारदात को अंजाम देने वाले 3 लोगों के नाम अबतक सामने आयें है। फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगी है।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

 

 

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari

 

About the Author