Rewari News: अनुसूचित जाति किसानों को ट्रैक्टर पर 50% तक अनुदान, 18 फरवरी को ऑनलाइन ड्रा

Rewari News: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि एसबी-89 स्कीम 2025-26 के तहत अनुसूचित जाति के किसानों को ट्रैक्टर पर अनुदान उपलब्ध करवाने के लिए 15 जनवरी तक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। उन्होंने बताया कि ...

Rewari News: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि एसबी-89 स्कीम 2025-26 के तहत अनुसूचित जाति के किसानों को ट्रैक्टर पर अनुदान उपलब्ध करवाने के लिए 15 जनवरी तक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। उन्होंने बताया कि इन आवेदनों के लाभार्थियों का चयन बुधवार, 18 फरवरी 2026 को प्रातः 11:30 बजे लघु सचिवालय रेवाड़ी के कमरा नंबर 203 में जिला स्तरीय कार्यकारिणी कमेटी के द्वारा ऑनलाइन ड्रा के माध्यम से किया जाएगा।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

चयनित किसानों को 45 या इससे अधिक होर्स पॉवर पर 50 प्रतिशत या अधिकतम तीन लाख रुपए अनुदान उपलब्ध करवाया जाएगा। आवेदन करने वाले सभी किसान बुधवार, 18 फरवरी को लघु सचिवालय रेवाड़ी के कमरा नंबर 203 में होने वाले ऑनलाइन ड्रा में भाग लेने के लिए आमंत्रित किए गए हैं।

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना
About the Author